Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जलजमाव के कारण मच्छर जनित बीमारियों के संक्रमण की बढ़ी आशंका

ब्यूरो 25-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 25 अगस्त, 2023 (सू0वि0)। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि बारिश के दौरान एवं उसके उपरांत हमारे आसपास जलजमाव के कारण मच्छर जनित बीमारियों के संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है। साथ ही साथ बारिश के बाद अचानक से तेज धूप निकलने के कारण वायरल बुखार का संक्रमण भी होता है।

बीमारियों से बचाव हेतु अपने घरों के आसपास, घरों की छतों पर तथा घरों के अंदर कहीं भी पानी इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए। घरों के आसपास के जलजमाव का निस्तारण पंचायती राज विभाग एवं नगर विकास विभागों के सहयोग से करवाया जाना आवश्यक है। घरों के अंदर तथा छतों पर अनावश्यक वस्तुओं, जैसे पुराने टायर, प्लास्टिक अथवा मिट्टी के पुराने बर्तन, बोतल, ग्लास, नारियल के खोल आदि को तत्काल हटा देना चाहिए। कूलर के पानी को निकाल कर अच्छे से साफ करके सुखा कर रख दें तथा उसका प्रयोग अब बंद कर दें। शरीर को पूरी तरीके से ढक कर रखें तथा सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। मच्छर जनित बीमारियों के जांच एवं उपचार की सुविधा सभी सरकारी चिकित्सालयों में उपलब्ध है। बुखार होने पर तत्काल अपने निकटवर्ती स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा अथवा सरकारी चिकित्सालय से संपर्क करें। कभी भी अनधिकृत चिकित्सक से अथवा स्वयं उपचार नहीं करवाए। अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव हेतु हमेशा ताजे भोजन का सेवन करें। पीने के लिए शुद्ध पेयजल का प्रयोग करें। सड़े गले एवं पहले से कटे फल सब्जी अथवा बासी मछली का प्रयोग बिल्कुल नहीं करें। अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें तथा अपने नाक और मुंह को ढक कर रखें। शौचालय का प्रयोग करे। शौच के उपरांत, खाना पकाने और खाने से पहले अपने हाथ को साबुन से अच्छी तरह से धोयें। जनपद में अबतक डेंगू के 3 पुष्ट रोगी मिले हैं जो क्रमशः पुणे, कोटा तथा नागालैंड से ग्रसित होकर वही से उपचार कराने के बाद स्वास्थ्य लाभ के लिए अपने गृह जनपद गाजीपुर आये है पुनः यहाँ जाँच कराने के कारण सभी डेंगू धनात्मक मरीजों के यहाँ निरोधात्मक कार्यवाही करा दी गयी है। वर्तमान में सभी मरीज स्वस्थ है। जिला अस्पताल, सभी धनात्मक पाये गये है। प्रा० स्वा० केन्द्रों पर जाँच तथा उपचार की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर पर स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ग्राम विकास अधिकारी के गॉव में न आने पर डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण
Next: दूरबीन विधि से हुआ सफल आपरेशन, डीएम ने किया उद्घाटन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.