Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महिला पर तेजाब फेंकने के मामले में तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा

ब्यूरो 26-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230826-WA0017

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के लोदीपुर मोहल्ले में शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे एक महिला ने अपने ऊपर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया। जिस पर महिला ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

तहरीर के अनुसार महिला जमानिया स्टेशन निवासी गायत्री देवी कोतवाली में आयोजित थाना दिवस से ब्यूटी पार्लर का कोर्स करने जा रही थी कि लोदीपुर मोहल्ले में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगो ने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। गायत्री वहां से कुछ दूर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पैदल पहुंच गई और इलाज कराने लगी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। सीओ एवं प्रभारी निरीक्षक ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया और आस पास मौजूद लोगो से पूछताछ की। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वो हतप्रभ रह गया। लेकिन मजे की बात है की घटना स्थल पर किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। आपको बता दें कि घटना स्थल आबादी वाला क्षेत्र है। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर अशोक, विनोद और आकांक्षा तीन लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: समाधान दिवस पर फरियादियों ने लगाई फरियाद
Next: बी-पैक्स सदस्यता महाअभियान संचालित

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.