Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

समाधान दिवस पर फरियादियों ने लगाई फरियाद

ब्यूरो 26-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230826-WA0010~2

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तीन फरियादियों ने अपनी फरियाद उपस्थित अधिकारियों को सुनाई। जिसमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया।

उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी ने उपस्थित कर्मियों से कहा कि थाना समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का समय सीमा के भीतर निस्तारण कराने के लिए अधिकारियों की टीम बनाकर कार्य किया जाय। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि फरियाद के लिए लोग थाने व तहसील का चक्कर न काटे। इसके लिए निधारित समय में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण आवश्यक है। सीओ विधि भूषण मौर्य ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस कटिबध है और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस को अवगत करावें। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह‚ क्राईम इंस्पेक्टर डीएन तिवारी‚ चौकी प्रभारी सुनील कुमार शर्मा, विनीत कुमर‚ विजय कुमार‚ नितिश कुमार‚ अमरेन्द्र सिंह‚ राम रतन जायसवाल‚ गायत्री आदि सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वोटर चेतना महाभियान की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
Next: महिला पर तेजाब फेंकने के मामले में तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.