Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बी-पैक्स सदस्यता महाअभियान संचालित

ब्यूरो 27-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230827-WA0010

गाजीपुर 27 अगस्त, 2023 (सू0वि0)। सहकार से समृद्धि के अन्तर्गत बी-पैक्स सदस्यता महाअभियान 2023 जो 01 सितम्बर, 2023 से 30 सितम्बर, 2023 तक संचालित किया जा रहा है।

जिला पंचायत सभागार में रविवार को वीरेन्द्र सिंह, सभापति डी०सी०एफ० की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गयी। जिसमें सरोजेश सिंह, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लि०, मुख्य अतिथि तथा विजय शंकर राय, निदेशक इफको नई दिल्ली विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, अंसल कुमार द्वारा सहकार से समृद्धि योजना के सम्बंध में विस्तार से बताया गया तथा 01 सितम्बर, 2023 से प्रारम्भ होने वाली सदस्यता महाअभियान के सम्बंध में प्रत्येक बी पैक्स को 200 नये सदस्य बनाये जाने का अनुरोध किया गया। कैलाश चन्द, सचिव/मुख्यकार्यपालक अधिकारी द्वारा नये सदस्य बनाये जाने से सदस्य, बी पैक्स एवं जिला सहकारी बैंक को क्या लाभ होगा, के सम्बंध में जानकारी दी गयी। सरोजेश सिंह अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लि० द्वारा भी प्रत्येक समिति में 200 नये सदस्य बनाये जाने एवं पुराने सदस्यों से भी अंशधन के रूप में धनराशि जमा करने की अपेक्षा की गयी तथा सचिव से अंशधन प्रमाण पत्र भी जारी करने की अपेक्षा की गयी। सदस्यता महाअभियान के अन्तर्गत प्रत्येक सदस्य से 221 रूपये की धनराशि जमा करायी जानी है। यह धनराशि ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनो प्रकार से जमा की जा सकती है। ऑनलाइन जमा करने हेतु www.pacsmember.in पर जमा सुविधा उपलब्ध है तथा सहकारी स्वयं सेवक के माध्यम से उक्त धनराशि ऑफलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है। इस अवसर पर बी-पैक्स के समस्त अध्यक्षगण, संचालकगण, सहकारी संघ के अध्यक्ष समस्त क्रय-विक्रय समितियों के अध्यक्ष तथा जिला सहकारी बैंक लि० के समस्त संचालकगण उपस्थित रहे। सभी अध्यक्षगणों द्वारा इस अभियान को सफल बनाने का आश्वासन दिया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: महिला पर तेजाब फेंकने के मामले में तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा
Next: नेपाल एम्बेसडर से मिले जमानियाँ विधायक, रिश्ते को मधुर बनाने के लिए हुई वार्ता

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.