Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उद्यामियों के शिकायतों को समय से निस्तारण करने का सीडीओ ने दिया निर्देश

ब्यूरो 29-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230829-WA0022

गाजीपुर 29 अगस्त, 2023 (सू0वि0)। जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु की बैठक  राइफल क्लब, सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हई। जिसमें विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा एवं निर्णय लिया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के निवेशको को निवेश मे किसी भी प्रकार की कोई भी समस्याओ का निराकरण प्राथमिकता के तौर पर कराते हुए समस्याओ का निदान किया जाये। उपायुक्त उद्योग द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि पोर्टल पर विभिन्न विभागो द्वारा जारी 271 एम ओ यू धनराशि रू0 2854.28 की समीक्षा किया गया जिसमें 186 ईकाइयां धनराशि रू0 1578.73 संचालन हेतु गम्भीर है। उन्होने बताया कि 186 मे से 42 ईकाईयो द्वारा कंट्रक्शन कार्य पूर्ण करा लिया है तथा 27 ईकाईयों का कार्य प्रगति पर है। 25 ईकाईयो द्वारा अपने स्तर से भूमि की व्यवस्था की जा रही है।
मुख्य विकास अधिकारी ने संचालन ईकाईयों की दिन-प्रतिदिन स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी समस्यो को सम्यान्तर्गत निस्तारित कराने का निर्देश दिया। जिससे माह सितम्बर मे प्रस्तावित जी बी सी मे इकाईयों द्वारा प्रतिभाग किया जा सके। इसके अतिरिक्त आवास विभाग मे 07 एम ओ यू,धनराशि रू 40.50 करोड़, यू पी एस आई डी ए विभाग में 01 एम ओ यू धनराशि रू 150 करोड़, ट्रांसपोर्ट विभाग में 01 एम एम यू धनराशि रू 03 करोड़, आबकारी मे 01 धनराशि 179 करोड़, उद्यान विभाग मे 05 इकाईया धनराशि रू 35 करोड़, पर्यटन में 05 इकाइयां  धनराशि रू 13 करोड़, आई टी एण्ड इलेक्ट्रानिकक्स विभाग मे 01 एम ओ यू धनराशि रू 01 करोड, अतिरिक्त उर्जा विभाग में 5 एम ओ यू धनराशि रू0 1083 करोड़ मे 03 इकाइया धनराशि रू 648 करोड़, को आपरेटिव में 11 एम ओ यू धनराशि रू 26.70 करोड मे 08 इकाईया धनराशि रू 18.70 करोड़़, मत्स्य विभा में 01 एम ओ यूू धनराशि रू 01 करोड़, वन विभाग में 35 एम ओ यू  धनराशि रू0 39 करोड मे से 26 ईकाइया धनराशि रू 30 करोड़़, सेकेण्डरी एजुकेशन विभाग मं 03 एम ओ यू धनराशि रू0 20.50 करोड़, तकनीकी शिक्षा विभाग में 03 एम ओ यू धनराशि रू0 5.50 करोड़ मे से 02 ईकाईया धनराशि रू 4.00 करोड़, चिकित्सा में 07 एम ओ यू धनराशि रू0 31 करोड मे से 5 ईकाइया धनराशि रू 23.00 करोड़, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन में 02 एम ओ यू धनराशि रू 7 करोड मे से 01 ईकाईया धनराशि रू0 05 करोड़़, चिकित्सा स्वास्थ्य में 07 एम ओ यू धनराशि रू0 112 करोड मे से 04 ईकाइया धनराशि रू 9.50 करोड़़, दुग्ध विकास में 11 एम ओ यू धनराशि रू0 273 करोड मे से 03 ईकाइया धनराशि रू 30 करोड़़, पशु पालन विभाग में 51 एम ओ यू धनराशि रू 139.50 करोड़ मे से 30 ईकाइया धनराशि रू 30.25 करोड़, हैण्डलूम टैक्सटाईल्स मे 01 एम ओ यू  धनराशि रू0 01 करोड़ धनराशि  संचालन हेतु गंभीर है । मुख्य विकास अधिकारी ने संचालन ईकाईयों की दिन-प्रतिदिन स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी समस्याओ  को सम्यान्तर्गत निस्तारित कराने का निर्देश दिया।
मुख्य विकास अधिकारी ने  अग्रणी जिला प्रबन्धक को  निवेशको की ऋण की समस्याओ के निराकरण के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करते हुए निवेशको को जो भी ऋण पत्रावली प्राप्त हो उस पर व्यक्तिगत ध्यान देते हुए अपने स्तर से शाखा प्रबन्धको को निर्देशित  किया जाये ताकि समयान्तर्गत निवेशको को ऋण मुहैया कराया जाये एवं छोटी-छोटि कमियो के कारण निवेशको का ऋण पत्रावली अनावश्यक विलम्ब न हो। निवेशको के अनापत्तियो से सम्बन्धित समस्यो पर मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को समयान्तर्गत अनापत्ति निर्गत करने का निर्देश दिया इसके साथ ही उन्होने  निवेश मित्र पोर्टल पर  लंबित प्रकरणो , प्राप्त शिकायतो, अनुमतिया, अनापत्तियो, पंजीयन लाइसेंस आदि समयान्तर्गत निर्गत करने का निर्देश दिया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकरी ने निवेशको के भूमि से सम्बन्धित समस्याओ पर चर्चा, व्यापारियो की समस्याओ पर चर्चा, निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त अनुमतियां, अनापत्तिया, पंजीयन, लाईसेन्स आदि पर चर्चा की गयी। मुख्य विकास अधिकरी ने कहा कि  सरकार की तरफ से चलाई जा रही  योजनाओ में आम लोगो को अधिक से अधिक इसका लाभ प्राप्त हो तथा उद्योगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग हेतु जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की तथा उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र प्रवीण मौर्या, सहित अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनपद के उद्यमी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: खाद्य विभाग की कार्यवाई से मचा हड़कम्प
Next: फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन जरूर करें-सीएमओ

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.