Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आई०एन०ओ० का बायोमैट्रिक आथेन्टिकेशन कराये जाने का निर्देश

ब्यूरो 29-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 29 अगस्त, 2023 (सू0वि0)। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि नेशनल स्कालरशीप पोर्टल पर आनलाइन संचालित प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक, मेरिट कम मीन्स एवं बेगम हजरत महल छात्रवृत्ति योजना के सुचारू रूप से क्रियान्वयन वर्ष 2022-23 में समस्त प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाओं में आवेदन करने वाले छात्र/छात्राओं तथा संस्थाध्यक्ष (प्रधानाचार्य) एवं आई०एन०ओ० का बायोमैट्रिक आथेन्टिकेशन कराये जाने का निर्देश दिया गया है।

उक्त के अनुपालन में शिक्षण संस्थाओं के संस्थाध्यक्ष (HOI) तथा संस्था छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी (INO) का का बायोमैट्रिक आथेन्टिकेशन का कार्य पूर्ण कराया जा चुका है। शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्रों के आधार आथेन्टिकेशन हेतु विद्यालय में कैम्प लगाये जा रहे है, फिर भी संस्था द्वारा छात्रों के आधार आथेन्टिकेशन हेतु पूर्ण सहयोग नहीं किया जा रहा है, जिससे जनपद की प्रगति धीमी है। जिस पर निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, उ०प्र० लखनऊ द्वारा समीक्षा के दौरान प्रगति बढ़ाने हेतु निर्देश दिये जा रहे है। जनपद के समस्त शिक्षण संस्थान (वे शिक्षण संस्थान जिसके द्वारा वर्ष 2022-23 में छात्रवृत्ति हेतु आवेदन किया गया है) दो दिवस के अन्दर संस्था की लॉग इन पर उपलब्ध सूची के अनुसार छात्रों का आधार आथन्टिकेशन कराना सुनिश्चित करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गंगा में डूबे किशोर का 36 घंटे के बाद भी नहीं चला पता
Next: राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही होगे मान्य

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.