Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गंगा में डूबे किशोर का 36 घंटे के बाद भी नहीं चला पता

ब्यूरो 29-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230829-WA0019

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चक्काबांध स्थित गंगा घाट पर सावन के आखिरी सोमवार को सुबह करीब 6 बजे स्नान करने के दौरान डूबे हुए किशोर का 36 घंटे के बाद भी पता नहीं चल सका। मंगलवार को पुलिस व एसडीआरएफ की टीम डूबे हुए किशोर के शव की तलाश में जुटी रही।

चौकी प्रभारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि डूबे हुए किशोर को खोजने के लिए सोमवार को लोकल गोताखोरों की सहायता लिया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। जो सुबह से ही डूबे युवक की तलाश में जुटी है। स्पीड बोट की सहायता से खोजा जा रहा है अभी तक सफलता नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर गंगा तट से कुछ दूरी पर ही पानी बहुत अधिक है। गोताखोर सतह तक नहीं पहुंच पा रहे है। जिसकी गहराई का अंदाजा लगाया जा सके। जिस कारण से परेशानी हो रही है। ज्ञात हो कि चंदौली जनपद के कंदवा थाना अंतर्गत सिसौरा गांव निवासी आदित्य तिवारी पुत्र परमानंद तिवारी (15) अपने कुछ साथियों के साथ सावन के आखिरी सोमवार को गंगा जल लेने के लिए आया था। स्नान करने के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आस पास मौजूद लोगों ने दो को बचा लिया। जबकि आदित्य गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जिसको खोजने का प्रयास जारी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नगर में विकास की बहेगी गंगा-नपा अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता
Next: आई०एन०ओ० का बायोमैट्रिक आथेन्टिकेशन कराये जाने का निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.