Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सन शाइन पब्लिक स्कूल में कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ब्यूरो 30-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230830-WA0032

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम कसेरा पोखरा स्थित सन शाइन पब्लिक स्कूल में बुधवार को कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
राखी थीम आधारित कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता को वरिष्ठ‚ कनिष्ठ एवं उपकनिष्ठ वर्ग में विभाजित किया गया था। वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान प्राची‚ द्वितीय सिद्धार्थ यादव‚ दिव्या सिंह‚ अनुराधा सिंह एवं तृतीय स्थान समीर सिंह को मिला। कनिष्ठ वर्ग में प्रथम गौरव कुमार सिंह‚ द्वितीय स्थान अश्विनी राज दिक्षित‚ आस्था केशरी‚ तृतीय स्थान अंकिता सिंह‚ सिमरन शर्मा को मिला। वही उप कनिष्ठ वर्ग में आश्वी सिंह को प्रथम‚ समर प्रताप को दूसरा और आरिज राजा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। स्कूल के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने सभी विजय टीम को पुरस्कृत किया और कहा कि विभिन्न वर्गो में आयोजित इस प्रतियोगिता में बहुत ही आकर्षक एवं रचनात्मक कला का प्रदर्शन बच्चों द्वारा किया गया है। ऐसे आयोजन से बच्चों की प्रतिभा निखर का सामने आती है तथा बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इस अवसर पर अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह‚ प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह‚ प्राइमरी विंग की प्रभारी पूजा सिंह‚ पूनम सिंह‚ सुधीर राय‚ महेश्वर नाथ सिंह‚ सदरे आलम अंसारी‚ बृजेश सिंह‚ जयप्रकाश सिंह‚ बलवंत सिंह‚ अनिल सिंह आदि मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका प्रबंधक‚ अध्यक्ष एवं प्राइमरी विंग की एचओडी द्वारा निभाया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु चौपाल का हुआ आयोजन
Next: 1 से 30 सितंबर तक चलेगा सघन कुष्ठ रोगी खोजी एवं निगरानी अभियान

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.