Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

1 से 30 सितंबर तक चलेगा सघन कुष्ठ रोगी खोजी एवं निगरानी अभियान

ब्यूरो 30-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230830-WA0001

गाजीपुर (30अगस्त 23)। 1 सितंबर से 30 सितंबर तक सघन कुष्ठ रोगी खोजी एवं निगरानी अभियान जनपद में चलाया जाना है। जिसको लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में बुधवार को समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें जनपद के समस्त एनएमए, एनएमएस एवं चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।

जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ रामकुमार ने बताया कि सघन कुष्ठ रोगी खोजी एवं निगरानी अभियान 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलाया जाना है। जिसके लिए इस कार्यशाला एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से बैठक में आए हुए लोगों को बताया गया कि इस अभियान में आशा कार्यकर्ता वह पुरुष कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर सुन्न दाग एवं धब्बों की जांच की जाएगी। उन्होंने जनपद के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अभियान का सहयोग करें। सुन्न दाग एवं धब्बों की जांच करने पर रोग की पुष्टि होने के उपरांत जिले के समस्त सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केदो पर निशुल्क इलाज कराया जाएगा। उन्होंने कुष्ठ रोगों के लक्षणों के बारे में बताया।

त्वचा के रंग मे कोई भी परिवर्तन (त्वचा पर लाल रंग या फीके रंग का धब्बा) साथ ही उसमें पूर्ण रूप से सुन्नपन अथवा सुन्नपन का अहसास होता है।
• चमकीली व तैलीय त्वचा।
• कर्ण पल्लव का मोटा होना कर्ण पल्लव पर गांठें/त्वचा पर गांठें।
• नेत्रों को बंद करने में दिक्कत या उससे पानी आना।
• भौहों का खत्म होना।
• हाथों में घाव या दर्द रहित घाव अथवा हथेली पर छाले।
• कमीज या जैकेट के बटन बंद करने में असमर्थता।
• हाथ या पैर की उंगलियां मुड़ तो नहीं गई है।
• फुट ड्रॉप अथवा चलते समय पैर घिसटते तो नहीं हैं।

कार्यशाला में एसीएमओ डॉ मनोज कुमार, डॉ सुजीत कुमार मिश्रा ,डॉ जय नाथ सिंह, अखिलेश कुमार, श्याम बिहारी, जयप्रकाश के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सन शाइन पब्लिक स्कूल में कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Next: सभी शासकीय योजनाओं की लंबित पत्रावलियों को निस्तारित करें-डीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.