Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

“मुख्यमंत्री कन्या सुुमंगला योजना’’ के लाभार्थी बालिकाओं को प्रतीक चेक का किया गया वितरण

ब्यूरो 30-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230830-WA0037

गाजीपुर 30 अगस्त, 2023 (सू0वि0)।  स्थानीय एनआईसी कक्ष में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘‘मुख्यमंत्री कन्या सुुमंगला योजना’’ के लाभार्थी बालिकाओं के साथ संवाद कार्यक्रम एवं योजना के लाभार्थियों को प्रतीक चेक का वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उपस्थित जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं जिला पंचातय अध्यक्षत सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल/अधिकारियों/कर्मचारियों एवं ‘‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’’ के लाभार्थियों एवं अभिभावको ने देखा और सुना।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सम्बोधन में प्रदेश की सभी बहनों को रक्षाबन्धन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों एवं महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, सम्मान एवं स्वास्थ्य को उन्नत एवं समृद्धि बनाने की दिशा में पूरी संवेदनशीलता के साथ विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है, जिसका प्रभाव जमीनी स्तर पर भी दिख रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के ग्रामीण इलाकों एवं सुदुर क्षेत्रों में भी रहने वाली बालिकाएं शिक्षित हो रही हैं उनके यूनिफार्म, कापी-किताब सहित स्वास्थ्य सम्बंधित योजनओं के माध्यम से कई प्रकार की मुफ्त सुविधाएं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने योजना के लाभार्थी बेटियों से सीधा संवाद के दौरान उनके आत्मविश्वास की सराहना किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की ‘‘बेटी बचाओं-बेटी पढाओं’’ की सोच को प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से साकार कर रही है, आज प्रदेश में बेटे और बेटियों में किसी भी प्रकार का कोई अन्तर नही रह गया है, बल्कि बेटियां खेल-कूद, शिक्षा सहित अन्य प्रतियोगिता के क्षेत्रों में बालकों से दो कदम आगे है। रक्षाबन्धन के शुभ अवसर पर लोक भवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेटियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कलाई में राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी बेटियों एवं बहनों को शिक्षा, सम्मान एवं सुरक्षा देने का वचन दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अभी तक मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर उच्च स्तर तक की शिक्षा लेने तक प्रदेश सरकार द्वारा 15 हजार रू0 विभिन्न किश्तों में दिया जाता था जिसे आगामी वित्तीय वर्ष से बढ़ा कर 25 हजार रू0 कर दिया जाएगा।
इसी क्रम में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के अध्यक्षता में जनपद के एन आई सी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल , मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ‘‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’’ के लाभार्थी बेटियों को रक्षा बन्धन के शुभ अवसर पर उपहार स्वरूप डेमो चेक, मिठाई, एवं राखी भेट करते हुए उन्हें रक्षा बन्धन पर्व की हार्दिक बधाई, शुभकामना एवं आशीर्वाद दिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सभी शासकीय योजनाओं की लंबित पत्रावलियों को निस्तारित करें-डीएम
Next: रक्षाबन्धन अभियान में 6 नमूना किया गया संग्रह

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.