Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आक्रोशित ब्राह्मण समाज ने फूंका पुतला

ब्यूरो 04-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230904-WA0009

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के टोकवां ग्राम में ब्राह्मण जन सेवा मंच के तत्वावधान में विशाल ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी ब्लाको से स्वजातीय लोगो की उपस्थिति रही। समाज के हित व सहयोग पर चर्चा हुई।

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा बार बार रामचरित मानस, सन्त तुलसीदास, सनातन धर्म और ब्राह्मणों के खिलाफ अमर्यादित, अशोभनीय शब्दो का प्रयोग करने पर ब्राह्मण जनसेवा मंच के बैनर तले ब्राह्मण समाज आक्रोशित होकर स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मंच के संयोजक प्रदीप चतुर्वेदी ने सभी ब्राह्मणों को मिल कर रहने व आपसी सहयोग करने का संदेश दिया। इस अवसर पर चन्दन तिवारी, चन्द्र भूषण पाण्डेय, राजेन्द्र उपाध्याय, मनोज बाबा, विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष विनोद उपाध्याय,भाजपा नेता रमाशंकर उपाध्याय, मृत्युन्जय मिश्रा, कथावाचक सुखेन, संजय तिवारी, वीरेन्द्र नाथ तिवारी तथा क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजक ओमप्रकाश उपाध्याय ने सबका आभार प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीताराम उपाध्याय व संचालन राम मनोज त्रिपाठी ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनकल्याण समिति का सर्वसम्मति से हुआ गठन
Next: अधिवक्ताओं द्वारा पुतला फुंकने के प्रयास को पुलिस ने किया विफल

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.