Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनकल्याण समिति का सर्वसम्मति से हुआ गठन

ब्यूरो 04-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230904-WA0005

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम फुल्ली स्थित दुर्गा मंदिर पर ग्रामीणों ने बैठक कर सोमवार को ग्राम सभा फुल्ली जनकल्याण समिति का गठन किया गया। जिसमें पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया है।

आयोजित बैठक में अध्यक्षता कर रहे वकार अहमद सिद्दीकी ने कहा कि ग्राम की सामाजिक स्थिति में सुधार सहित ग्रामीणों के कल्याण के लिए सर्वसम्मति से ग्राम सभा फुल्ली जनकल्याण समिति बनाया गया है। जिसमें अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय‚ उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव‚ संतोष कुमार श्रीवास्तव‚ महामंत्री हरिशंकर राजभर‚ तोहिद उर्फ गुड्डू‚ कोषाध्यक्ष लल्लन गुप्ता‚ रामजी जायसवाल‚ संगठन मंत्री मनोज कुमार सिंह‚ अनिल कुमार सिंह का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इस दौरान नव चयनित अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि समिति द्वारा गरीब‚ असहाय ग्राम सभा के लोगों का हर प्रकार से आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग किया जाएगा। उन्होंने गांव के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि गांव के लोगों के साथ हर समय समिति कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। कहा कि यह राजनीतिक संस्था नहीं है और ही किसी पार्टी से इस संस्था का कभी सरोकार रहेगा। जिसके बाद माला पहना कर नव चयनित सदस्यों का स्वागत किया गया और मिठाइयां बांटी गई। इस अवसर पर अनिल पाण्डेय‚ धामू राम‚ कमरुद्दीन राइ्रन‚ राजकुमार यादव‚ मुन्ना गुप्ता‚ टीपू श्रीवास्तव‚ नागेन्द्र पाण्डेय‚ विजय नारायण कुशवाहा‚ गणेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिसिया बर्बरता के विरोध में अधिवक्ताओं ने सौपा पत्रक
Next: आक्रोशित ब्राह्मण समाज ने फूंका पुतला

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.