Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अधिवक्ताओं द्वारा पुतला फुंकने के प्रयास को पुलिस ने किया विफल

ब्यूरो 05-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230905-WA0016~2

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह के नेतृत्व में सभी सदस्यों व पदाधिकारियों ने मंगलवार को तहसील परिसर में मुख्य सचिव तथा पुलिस महानिरीक्षक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंकने का प्रयास करने लगे उसी दौरान कोतवाली कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह व इंस्पेक्टर दिग्विजयनाथ तिवारी मौके पर पहुँच कर अधिवक्ताओं से वार्ता कर पुतला न फूंकने के लिए मना लिया।

ज्ञात हो कि हापुण जिले में अधिवक्ताओं के उपर पुलिस की बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज की निंदा करते हुए बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पत्रक सोमवार को उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी को सौंपा था तथा मंगलवार को उस घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए पुतला फुंकने का प्रयास करने लगे तभी कोतवाली प्रभारी मय पुलिसकर्मियों सहित मौके पर पहुँच कर काफी मसक्कत करने के बाद पुतला फुंकने नहीं दिया। इस दौरान दोनों तरफ से कहासुनी भी हुई लेकिन वार्ता करने के बाद मामला शांत हुआ। उक्त मौके पर अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह अधिवक्ताओं के उपर बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज किया गया है, उसकी जितना निंदा की जाए कम है। निहत्थे अधिवक्ताओं पर जिस तरह से पुलिस कर्मियों ने लाठी चार्ज किया है उसको भुलाया नही जा सकता और जब तक दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही नही हो जाता तब तक अधिवक्तागण चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने बताया कि सभी अधिवक्ता 6 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस अवसर पर सोहन यादव, लखेश्वर सिंह, अशोक कुमार यादव, अशोक कुमार सिंह, कमल कांत, बजरंगी यादव, सुनील कुमार, बृजेश ओझा, मेराज हसन आदि अधिवक्तागण शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आक्रोशित ब्राह्मण समाज ने फूंका पुतला
Next: शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए सेवानिवृत्त शिक्षक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.