Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

न्यायिक कार्य से विरत होकर अधिवक्ताओं ने की आवाज बुलंद

ब्यूरो 06-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230906-WA0006

जमानियां (गाजीपुर)। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज व गाजियाबाद के अधिवक्ता की हत्या तथा प्रदेश में आये दिन अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमला के विरोध में स्थानीय बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बुद्धवार को पुलिस विभाग के विरुद्ध नारेबाजी की तथा न्यायिक कार्य से विरत रहे।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह ने कहा कि आये दिन अधिवक्ता पुलिस बर्बरता के शिकार हो रहे है। शासन प्रशासन के ढुलमुल नीति के कारण आज अधिवक्ता सुरक्षित नही है। इसका जीता जागता उदाहरण हापुड़ जनपद में निहत्थे अधिवक्ताओं पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज कर अपना अहं भाव प्रदर्शित किया है। यह बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसके साथ गाजियाबाद के अधिवक्ता की हत्या प्रदेश में जंगल राज को दर्शाता है। सुरक्षा और सम्मान के लिए आंदोलन भी करना पड़े तो इसके लिए हम सभी तैयार है।
इस अवसर पर अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह, सोहन यादव, लखेश्वर सिंह, अशोक कुमार यादव ,कमल कांत, बजरंगी यादव, सुनील कुमार, बृजेश ओझा, मेराज हसन, अशोक गुप्ता‚ फैसल होदा‚ सुरेन्द्र प्रसाद‚ मोहम्मद इमरान‚ बरजंगी यादव‚ ज्ञानसागर श्रीवास्तव, वृजेश कुशवाहा, उदय नारायण सिंह‚ मेराज हसन‚ कमलकान्त राय‚ अरविंद राय‚ राजेश गुप्ता, रामजी राम, सुनील कुमार, चन्द्रशेखर पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कायाकल्प अवार्ड के लिए हुआ अवेयरनेस बैठक
Next: सत्यम इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं की झांकी प्रस्तुत कर सभी का मोहा मन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.