Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कायाकल्प अवार्ड के लिए हुआ अवेयरनेस बैठक

ब्यूरो 06-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230906-WA0000

गाजीपुर (6 सितम्बर 23)। भारत सरकार के द्वारा 2015 से राजकीय चिकित्सालय में स्वच्छता एवं हाइजीन व्यवस्था को सुदृढरित करने हेतु कायाकल्प अवार्ड योजना चलती है। जिसके अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अर्बन प्राथमिक केंद्र तथा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर को कायाकल्प अवार्ड के अंतर्गत आच्छादित करने के लिए तीन चरणों में असेसमेंट इंटरनल एंड एक्सटर्नल किया जाता है।

इसी को लेकर आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में एसीएमओ डॉ मनोज सिंह की अध्यक्षता में 2 दिवसीय अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के सभी ब्लॉकों के बीपीएम ,चिकित्सा अधीक्षक,सीएचओ, नर्स मेंटर शामिल रहे ।यह अवेयरनेस कार्यक्रम 9 सितंबर को भी चलेगा।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज सिंह ने बताया कि 5 सितंबर और 9 सितंबर को जनपद के सभी ब्लॉकों में कार्यरत चिकित्सा अधीक्षक बीपीएम सहित अन्य लोगों को बैठक के माध्यम से कायाकल्प अवार्ड योजना के बारे में जानकारी दी गई। उन लोगों को अपने स्वास्थ्य केंद्र को इस अवार्ड के लिए किन मुख्य बिंदुओं पर काम करना होगा ताकि शासन के द्वारा भेजी गई टीम के माध्यम से उनका स्वास्थ्य केंद्र इस योजना में चयनित हो ।

डीसीपीएम अनिल वर्मा ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी पूर्व में चयनित किया जा चुका है। जिसमें ₹200000 का पुरस्कार उक्त स्वास्थ्य केंद्र को मिला था। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत जिला अस्पताल का चयन होने पर प्रदेश स्तर पर प्रथम आने पर 50 लाख, सेकंड 20 लाख और तीसरा स्थान आने पर 10 लाख का पुरस्कार है। वही कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के लिए प्रथम स्थान पर 15 लाख, सेकंड 10 लाख का पुरस्कार देय है। प्राईमरी हेल्थ सेंटर या हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर प्रथम स्थान आने पर 2 लाख का पुरस्कार दिया जाता है।

इस कार्यक्रम में डीपीएम प्रभुनाथ डॉक्टर आरपीसी सोलंकी पब्लिक हेल्थ सलाहकार क्वालिटी इंश्योरेंस वाराणसी डिविजन अनिल शर्मा एडमिन प्रोग्राम असिस्टेंट व अन्य लोग शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: क्षय रोग की दवा के लिए दर-दर भटक रहे हैं मरीज और उनके परिजन
Next: न्यायिक कार्य से विरत होकर अधिवक्ताओं ने की आवाज बुलंद

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.