Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नवप्रवेशित छात्र व छात्राओं को प्रतिभा सम्मान पत्र का हुआ वितरण

ब्यूरो 08-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230908-WA0016

गाजीपुर 08 सितम्बर, 2023 (सू0वि0)। उ0 प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के हितार्थ संचालित उ0प्र0 शासन की महत्वाकांक्षी योजना अटल आवासीय विद्यालय, करसड़ा, राजातालाब, वाराणसी में शैक्षणिक सत्र 2023-24 हेतु कक्षा-6 में प्रवेश हेतु निर्धारित 80 सीटों में से गाजीपुर के कुल 41 बच्चों का चयन हुआ है।

जिस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने आज दिनांक 08-09-2023 को सभी नवप्रवेशित छात्र/छात्राओं को राइफल क्लब में प्रतिभा सम्मान पत्र वितरण एवं माल्यार्पण कर उनको सम्मानित किया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी, गाजीपुर पंचेश्वरी द्वारा जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं परियोजना निदेशक, डी०आर०डी०ए०. गाजीपुर श्री राजेश यादव को बुके देकर स्वागत किया गया।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी, गाजीपुर पूर्ति यादव द्वारा बताया गया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों व कोविड-19, महामारी के दौरान अनाथ हो चुके बच्चों के भविष्य को संवराने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना ‘‘अटल आवासीय विद्यालय‘‘ है। अटल आवासीय विद्यालय में इन बच्चों को मुख्यधारा में सम्मिलित करने के लिए सुविधाएं प्रदान की जायेंगी।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुऐ करसड़ा, राजातालाब, वाराणसी में स्थित “अटल आवासीय विद्यालय के संबंध में जानकारी दी गयी तथा बताया गया कि विद्यालय में प्रवेशित सभी छात्र/छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जायेंगी। सभी छात्र/छात्राओं को विद्यालय परिसर में ही आवास, भोजन, स्टेशनरी इत्यादि दैनिक आवश्यकता की वस्तुएं निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेंगी। अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। प्रवेश परीक्षा में उत्तीणं बच्चों का प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाता है। इस योजना हेतु बोर्ड में पंजीकृत ऐसे निर्माण श्रमिक, जो न्यूनतम 03 वर्ष सदस्यता अवधि पूर्ण कर चुके हों, पात्र हैं। योजनांतर्गत पंजीकृत ऐसे श्रमिक के अधिकतम 02 बच्चे विद्यालय में अध्ययन करने हेतु पात्र होंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए डीएम ने दिया सख्त निर्देश
Next: एन0सी0सी0 भर्ती प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से स्थगित होकर 13 सितम्बर को होगी सम्पन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.