Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की सुनी गई समस्या

ब्यूरो 09-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230909-WA0017

गाजीपुर 09 सितम्बर, 2023 (सू0वि0)। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मे जनपद के समस्त तहसीलो के चिन्हित ग्रामो मे ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। समस्त उपजिलाधिकारी ने अपने अपने तहसील क्षेत्रो के ग्रामो मे चौपाल के माध्यम से ग्रामीणो के राजस्व एवं अन्य विभागीय समस्याओ को सुनकर उसका समाधान किया।

चौपाल में व्यक्तिगत शौचालय ,आवास, हैंड पम्प के संचालन, वृद्धापेंशन,दिव्यांगजन पेंशन, विधवा पेंशन, राशन वितरण, के सम्बंध में जानकारी ली एवम प्रत्येक पात्रों को योजना का लाभ दिये जाने का निर्देश दिया। विद्यालय संतृप्तिकरण में हुए कार्याे को पूछा। उन्होने बच्चों के टिकाकारण, एवम ई कवच पोर्टल पर फीडिंग एवम दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली तथा पेंशन के छुटे हुए लाभार्थी को तत्काल लाभ दिलाने का निर्देश दिया गया । चौपाल मे खतौनी एवं रियल टाइम खतौनी को पढ़ कर सुनाया गया इसके अतिरिक्त जिनका भी नाम खतौनी मे छूटा हुआ है उसे संबंधित अधिकारी को सही कराने हेतु निर्देश दिए गए। उन्होने गॉव के कोटेदार को फ़ूड सेफ्टी से सम्बंधित सारी नियमो का पालन करने तथा साथ साफ सफाई का निर्देश दिया। उन्होंने बी सी सखी से गॉव में किये गए कार्याे की जानकारी ली तथा गांव के ऐसे बूढ़े बुजुर्ग जो बैंक तक नही जा सकते, उनकी बैंकिंग सेवा में सहयोग करने तथा गॉव में समूहों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। ग्राम चौपाल में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचने का सत्यापन किया गया। ग्रामवासियों को खुली बैठक में सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं की भी जानकारी दी गई तथा ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए पेंशन योजना का लाभ दिलाये जाने के संबंध में निर्देशित किया गया । निराश्रित, विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन के पात्र लाभार्थियों का चयन करते हुए पेंशन का लाभ दिलाया जायें। प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को अध्यापकों द्वारा दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता/स्तर के संबंध में भी खुली बैठक के दौरान ग्राम वासियों से सत्यापन किया गया। बैठक में हैंडपंप रिबोर, छात्रवृत्ति, मनरेगा आदि कार्याे के बारे में भी सत्यापन किया गया। बाल विकास की समीक्षा मे दौरान गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण तथा पुष्टाहार वितरण की जानकारी ली तथा कोटेदार द्वारा समय से राशन बाटने एंव रोस्टर के अनुसार विद्युत सप्लाई का निर्देश दिया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ शुभारंभ
Next: दिन के अनुसार पहने अलग-अलग रंग के वस्त्र, चमकेगी किस्मत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.