Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कार्डधारकों को प्रति यूनिट के आधार पर खाद्यान्न का किया जायेगा निःशुल्क वितरण

ब्यूरो 11-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 11 सितम्बर, 2023 (सू0वि0)। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 योजना के अन्तर्गत वितरण हेतु आवंटित गेहॅू तथा चावल का अन्त्योदय राशन कार्डो पर 14 किग्रा0 गेहूॅ तथा 21 किग्रा0 चावल (35 किग्रा0 खाद्यान्न) प्रति कार्ड एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डो से सम्बद्ध यूनिटों पर 02 किग्रा0 गेहूॅ व 03 किग्रा0 चावल (05 किग्रा0 खाद्यान्न) प्रति यूनिट के आधार पर निःशुल्क वितरण किया जाना है एवं अन्त्योदय कार्डधारकों को त्रैमास जुलाई, 2023 से सितम्बर, 2023 तक 01 किग्रा0 चीनी प्रति परिवार प्रति माह की दर से त्रैमास जुलाई, अगस्त, सितम्बर, 2023 के सापेक्ष 03 किग्रा0 चीनी प्रति कार्ड रू0-18/-प्रति किग्रा0 की दर से रू0-54/-में चीनी का वितरण किया जाना है।

भारत सरकार द्वारा एन0एफ0एस0ए0 में आच्छादित अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को दिनांक 01 जनवरी, 2023 से, एक वर्ष हेतु, निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराये जाने विषयक निर्णय के क्रम में माह सितम्बर, 2023 में आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण कराया जाना है।
जिलाधिकारी महोदया द्वारा प्रत्येक उचित दर दुकान पर खाद्यान्न के भौतिक सत्यापन हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जिनका दायित्य है कि वितरण के पूर्व खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन कर ले तथा आख्या सम्बन्धित उपजिलाधिकारी के कार्यालय में प्रेषित करे।
राशन कार्डधारकों को पोर्टिबिलिटी के अन्तर्गत खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी अर्थात यदि किसी कार्डधारक को अपनी राशन की दुकान से खाद्यान्न प्राप्त करने मे असुविधा हो तो वह पोर्टिबिलीटी के माध्यम से किसी अन्य उचित दर दुकान से प्राप्त कर सकता है। उक्त योजनान्तर्गत वितरण की अन्तिम तिथि दिनाक 23.09.2023 ही नियत होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न न प्राप्त कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु दिनांक 23.09.2023 को मोबाईल ओ0टी0पी0 बेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जायेगा।
उन्होने समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता हैं कि उपर्युक्तानुसार कार्डधारकों में प्रातः 06ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे तक वितरण करना सुनिश्चित करें। जॉच में वितरण में अनियमितता पाये जाने पर सम्बन्धित उचित दर विक्रेता के विरूद्ध विभागीय/वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पार्टी को आगे बढ़ाने में कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है-राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रेमचंद बिन्द
Next: आगामी लोक सभा निर्वाचन के दृष्टिगत हुई बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.