Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी ने रक्तदान शिविर का किया शुभारम्भ

ब्यूरो 15-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230915-WA0015

गाजीपुर 15 सितम्बर, 2023 (सू0वि0)। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के विशाल रक्तदान में महादानियो का रेला” जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया। शुभारम्भ के उपरान्त महापुरुषों के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

गाजीपुर राष्ट्रीय अभियंता दिवस के शुभ अवसर पर ई सुरेंद्र प्रताप अध्यक्ष उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ एवं एव राज्य कर्मचारी सयुक्त परिषद गाजीपुर के सहयोग से बिगत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी पी० डब्लू० डी० कार्यालय परिसर गाजीपुर में विशाल रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के कर कमलों से भारत रत्न ई० एम० विशेस्वरैया एवं ई० आर० के दत्ता के चित्र पर माल्यापर्ण एव दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। अपने सम्बोधन में जिलाधिकारी ने डिप्लोमा ई० महासंघ के इस सामाजिक कार्य की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा  कि आज जो हम रक्तदान कर रहे है क्या पता हमारे परिवार में इसकी जरूरत पड जाये। उन्होने डिप्लोमा इं0जी0 संग के पदाधिकारियों को इसके सफल आयोजन पर बधाई देते उन्होने जनपदवासियों से अपील किया कि एक यूनिट रक्तदान से किसी को किसी प्रकार की हानि नही होती अधिक से अधिक युवा वर्ग इसमें हिस्सा ले तथा रक्तदान महाकुम्भ में अपनी भागीदारी निभाये।
विशिष्ट अतिथि के रूप मे मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा० आनन्द मिश्रा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी व अधीक्षक डॉ. देश दीपक पाल व डा० राजेश सिंह ने रक्तदान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक- डिप्लोमा ई० महासंघ  एवं राज्य कर्मचार संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष इ० सुरेन्द्र प्रताप एवं जिलामंत्री इ० ओमप्रकाश गुप्ता व बैजनाथ तिवारी के अथक परिश्रम से रक्तदान का यह कार्यक्रम अत्यन्त सफल रहा। मंचासीन अतिथिगण को बैच अलंकार, माल्यापर्ण व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, मंचासीन अतिथियों द्वारा विगत वर्ष के रक्तदाताओं का सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। रक्त दान शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं राज्य कर्मचारी सयुक्त परिषद के संरक्षक अम्बिका प्रसाद दुबे ने निभाया । विभिन्न विद्यालय के बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। रक्तदान शिविर में मुख रूप से पी० जी० कालेज, एसो० बोरिंग टेक्नीशियन संघ, राजकीय पॉलीटेक्निक, राजकीय आई० टी० आई०, कृषि विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक संघ, विकास भवन  सिंचाई संघ, जल निगम, आर० ई० डी०, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ, समर्पण संस्था महिला विकास मंच, लुदर्श कांवेंट स्कूल,  सेवा निवृत कर्मचारी  एवं पेंशनर एसो० सहित कई संस्थाओं के संचालक एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम को मुख्य रूप से ई० सत्यराम यादव, ई० अखिलेश यादव, ई० नंदलाल यादव, ई० प्रदीप शर्मा, श्रीमती मधु यादव , कु० सविता सिंह , ई० कुमारी निधि, ई गूंजा यादव, ई० अमित सिंह, ई० हरद्वारी लाल, मुक्तेश्वर श्रीवास्तव, सुश्री यशोधरा वसंत, श्रीमती सीमा यादव, अरूण सिंह, धर्मेंद्र यादव धीरू, प्रमोद मिश्रा, जमुना यादव  सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे और इस कार्यक्रम में कुल 123 यूनिट रक्तदान किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता ई० सुरेंद्र प्रताप यादव एवं संचालन अम्बिका प्रसाद दुबे एवं ई० ओमप्रकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुख्य तहसील दिवस तहसील जखनियॉ में होगा आयोजित
Next: कबड्डी खेल का जिला स्तरीय चयन की तिथि में हुआ बदलाव

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.