Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बी पैक्स सदस्यता अभियान में किसानों ने दिखाई उत्सुकता

ब्यूरो 16-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230916-WA0012

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलसा बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लि पर शनिवार को बी पैक्स सदस्यता अभियान चलाया गया।

ज्ञात हो कि 15 दिन पूर्व प्रदेश सरकार ने लखनऊ में बी पैक्स सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया था। यह महा अभियान एक सितम्बर से 30 सिंतबर तक चलेगा। प्रदेश में साधन सहकारी समितियां को उर्जान्वित करने के लिए कंप्यूटरीकृत किया जा रहा है तथा इसका नाम भी बदलकर अब बी पैक्स कर दिया गया है। यह समितियां सिर्फ खाद और बीज तक ही सीमित नहीं रहेंगी। योगी सरकार इसे बहुउद्देशीय बना रही है। प्रदेश भर की सभी विकास खंड की समितियों को सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें मलसा बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लि पर लगभग 100 से अधिक सदस्य बनाए गए। सदस्य बनने के बाद लोगों को उर्वरक, उन्नतशील बीज, कृषि मशीनरी, कीटनाशक, सदस्यों को तीन प्रतिशत ब्याज की दर पर फसली ऋण सहित अन्य कई लाभ दिए जाएंगे। बी पैक्स की सदस्यता से होने वाले लाभ प्रबंध समिति के निर्वाचन में मतदान का अधिकार प्रबंध समिति का सदस्य/ संचालक/ सभापति बनने का अवसर ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण एवं सेवा का अवसर 3% ब्याज दर पर ₹3 लाख तक अल्पकालीन फसली ऋण उपलब्ध मत्स्य पालकों एवं पशु पालकों को भी 3% ब्याज दर पर के.सी.सी. (कार्यशील पूंजी) उपलब्ध नैनो यूरिया, उर्वरक, उन्नत बीज / बीज उत्पादन, कृषि मशीनरी / यंत्रीकरण, कीटनाशक, माइक्रोन्यूट्रीनेन्ट्स एवं अन्य उत्पादन संबंधी सुविधाओं का लाभ कृषि पैदावार एवं उसके उत्पादों (जैसे- अनाज, फल, सब्जियां, पुष्प, डेयरी, मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन, मधुमक्खी पालन, रेशम उत्पादन, बागवानी उपज, भेड़-बकरी पालन आदि) के लिए तकनीकी एवं वित्तीय सहायता की उपलब्धता समिति में उत्तराधिकारी नामित करने का अधिकार प्राप्त होगा। इस बाबत एडीसीओ निर्मल कुमार मौर्य ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के सभी साधन सहकारी समितियों पर किसानों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बी पैक्स सदस्यता महा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें किसान सदस्य बन इसका लाभ उठाया जा सकता है। एक सितंबर से 30 सितंबर तक सदस्यता महा अभियान चलाए जाएंगे। जिसमें किसानों को हर तरह से सुविधा उपलब्ध होगी। उक्त मौके पर साधन सहकारी समिति के सचिव बृज मोहन उपाध्याय, रविंद्र नाथ राय, गजानंद राय, लक्ष्मण यादव, गोपाल राय आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत घर-घर जाकर मिट्टी व चावल किये गये संग्रहीत
Next: महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसना युवक पर पड़ा भारी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.