Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसना युवक पर पड़ा भारी

ब्यूरो 16-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियां (गाजीपुर)। नगर स्थित गंगा पक्का पुल पर महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसना एक युवक पर भारी पड़ गया। महिला आरक्षी के तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक महिला आरक्षी साक्षी सिंह व आरक्षी शाहिद खां गुरुवार को एण्टी रोमियों ड्यूटी में भ्रमण कर रहे थे। इसी बीच उन्हें लोगों से सूचना मिली कि जमानियां धरम्मरपुर गंगा पुल पर एक व्यक्ति खड़ा होकर आने जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे कर रहा है व अश्लील गाना गाकर फब्तियां कस रहा है। लोगों की इस सूचना पर वास्तविकता जानने के लिए महिला आरक्षी साक्षी सिंह व आरक्षी शाहिद मौके पर पहुंची तो देखा कि कुछ दूरी पर एक युवक गंगा पुल पर खड़ा होकर आने जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गा रहा था। लेकिन जैसे ही उसकी नजर महिला आरक्षी पर पड़ी, वैसे ही वह युवक वहां से तुरन्त हट गया। इस संबंध में कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिल रही थी कि एक युवक गंगा सेतु पर खड़े होकर सड़क से गुजरने वाली महिलाओं पर अश्लील गाने गा कर फब्तियां कसता था। जिस पर एंटी रोमियों की टीम ने मौका मुआयना किया तो बात सही पाई गई। आस पास मौजूद लोगों से जब पूछा गया तो पता चला कि युवक का नाम दिलशाद हुसैन है जो नगर के चौधरी मोहल्ला का रहने वाला है। यह भी पता चला है कि यह युवक आए दिन रास्ते में आने जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गाता है और फब्तियां कसता रहता है। इस आधार पर एंटी रोमियो टीम की महिला आरक्षी साक्षी सिंह व आरक्षी शाहिद खां ने कोतवाली में आरोपी युवक दिलशाद हसैन के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बी पैक्स सदस्यता अभियान में किसानों ने दिखाई उत्सुकता
Next: आकाशीय बिजली से महिला की हुई मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.