Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लाभार्थियों को टूलकिट व ऋण का चेक का हुआ वितरित

ब्यूरो 16-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230916-WA0022

गाजीपुर 16 सितम्बर, 2023 (सू0वि0)। शासन द्वारा दिनांक 17.09.2023 को विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 16.09.2023 को सायं 4.00 बजे से 500 बजे तक लोकभवन सभागार, लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका शुभारम्भ मुख्यमंत्री द्वारा किया गया, जिसमें विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत लाभार्थियों को दूल-किट एवं ऋण वितरण किया गया तथा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।

जिसके क्रम में जिले स्तर पर जिलाधिकारी के निर्देशन में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उद्यमियों/लाभार्थियों एवं अधिकारियों द्वारा राइफल क्लब, गाजीपुर में अपराहन् 4.00 बजे से देखा एवं सुना गया। तत्पश्चात् सरिता अग्रवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, की अध्यक्षता में कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ एवं अध्यक्ष के कर कमलों से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत विभिन्न ट्रेड के लाभार्थियों को टूलकिट एवं विभिन्न ऋण परक योजनाओं एम०वाई0एस00वाई० ओ०डी०ओ०पी० पी०एम०ई०जी०पी०, मुद्रा योजनाओं में उद्योगो हेतु बैंको द्वारा 50 लाभार्थियों को 4.00 करोड़ रूपये के ऋण का चेक वितरित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा अपने सम्बोधन में परम्परागत कारीगरों आगे बढ़ने एवं उनके सहयोग हेतु सम्बन्धित विभागों से पूर्ण सहयोग प्रदान कराने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में सरिता अग्रवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, गाजीपुर, आर्यका अखौरी, जिलाधिकारी, संतोष कुमार वैश्य, मुख्य विकास अधिकारी, प्रवीण कुमार मौर्य, उपायुक्त उद्योग, पियूष सिंह परमार अग्रणी जिला प्रबन्धक, सभी बैंकों के जिला समन्वयक, अन्य बैंकों के शाखा प्रबन्धक विजय शंकर वर्मा, अध्यक्ष व्यापार मण्डल, गाजीपुर, अच्छेलाल कुशवाहा, व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उद्यमी, लाभार्थी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने वर्चुअल किया शिलान्यास
Next: मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत घर-घर जाकर मिट्टी व चावल किये गये संग्रहीत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.