Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

श्रद्धा व विश्वास से पूजे गये सृष्टि के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा

ब्यूरो 17-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र में सृष्टि के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा व विश्वास के साथ रविवार को की गई। विद्युत उपखंड, आईटीआई कालेज व लोहे- औजार की दुकानों सहित वाहनों की उत्साह पूर्वक पूजा पाठ किया गया।

भगवान विश्वकर्मा की उपासना का विशेष महत्व है। भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि के प्रथम शिल्पकार के रूप में जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार कन्या संक्रांति के दिन भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। इस दिन ब्रह्मा जी के पुत्र की उपासना करने से आर्थिक व व्यवसायिक क्षेत्र में व्यक्ति को विशेष लाभ प्राप्त होता है। विद्युत उपखंड सहित आस पास के लोहे औजारों सहित वाहनों की उत्साह पूर्वक पूजा पाठ कर मनाया। बताया जाता है कि प्रत्येक वर्ष कन्या संक्रांति के दिन भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार, कन्या संक्रांति के दिन ब्रह्मा जी के पुत्र भगवान विश्वकर्मा का जन्म हुआ था। इन्हें स्वर्ग लोक, पुष्पक विमान, कुबेरपुरी जैसे सभी देवनगरी का रचनाकार कहा जाता है। इसी दिन यानि 17 सितंबर रविवार को भगवान विश्वकर्मा की उपासना करने व पूजा पाठ के बाद उत्साह पूर्वक जयंती मनाई गई।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन आयोग की हुई बैठक
Next: आकाशीय बिजली के कहर से दो लोगों की मौत व एक की हालत खराब

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.