Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सदस्यों को शेयर प्रमाण पत्र का किया गया वितरित

ब्यूरो 17-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230917-WA0006

गाजीपुर 17 सितम्बर, 2023 (सू0वि0)। प्रधानमंत्री के सहकार से समृद्धि के सपने को साकार करने के लिए तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ को समृद्ध एवं संपन्न बनाने के दृष्टि से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सदस्यता महा अभियान जो 1 सितंबर 2023 से 30 सितंबर 2023 तक संचालित है जनपद की बी पैक्स महाराजगंज, ब्लॉक सदर में तथा बी पैक्स कुसमी कला, ब्लॉक करंडा में सदस्य बनाए जाने हेतु कैंप का आयोजन किया गया।

जिसमें महाराजगंज में 80 सदस्य बनाए गए तथा कुसमी कला में 100 सदस्य बनाए गए। इस अवसर पर लखनऊ से पधारे सहकार से समृद्धि योजना के नोडल अधिकारी श्रीकांत गोस्वामी जी अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक/प्रबंध निदेशक PCU लखनऊ मुख्य अतिथि तथा सरोजेश सिंह अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक गाजीपुर द्वारा बनाए गए सदस्यो को शेयर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कैलाश चंद सचिव मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी बैंक लिमिटेड गाज़ीपुर द्वारा समिति में सदस्य बनाए जाने से क्या लाभ होंगे के बारे में बताया गया तथा बैंक की योजना के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। अंसल कुमार सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता गाजीपुर द्वारा मंच संचालन किया गया तथा सहकार से समृद्धि एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में विस्तार से किसानों को बताया गया। इस अवसर प अजीत कुमार सिंह उपायुक्त एवं उपनिबंधक वाराणसी मंडल वाराणसी द्वारा भी कृषकों से समिति का सदस्य बनने की अपील की। इस अवसर पर अच्छेलाल गुप्ता उपाध्यक्ष जिला सहकारी बैंक गाज़ीपुर, अपर जिला सहकारी सदर, समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं क्षेत्र के सम्मानित कृषकों द्वारा इस कैंप में भाग लिया गया। बैंक अध्यक्ष द्वारा कैंप में उपस्थित सभी सदस्यों से प्रत्येक घर से एक सदस्य को समिति का सदस्य बनाए जाने हेतु अनुरोध किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरुइन पर 17 सितम्बर को आयोजित होगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला
Next: नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष को दी गई बधाई

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.