Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आकाशीय बिजली के कहर से दो लोगों की मौत व एक की हालत खराब

ब्यूरो 17-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230917-WA0009

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में आकाशीय बिजली के कहर से दो लोगों की मौत हो गई तथा एक गम्भीर रूप से झुलस गया जिसकी हालत चिन्ताजनक बनी हुई है।

जिसमें ग्राम रोहुणा, एवं शाहपुर लठिया गांव में दो लोगों को आकाशीय बिजली लग गई। जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार रोहुणा गांव निवासी चन्द्रमा पाण्डेय (55) अपने खेत में सोहनी कर रहे थी। इसी बीच बारिश शुरू हो गई और वो सोहनी करते रहे और अचानक आकाशीय बिजली लग गई और वे खेत में ही गिर गये। उधर शाहपुर लठिया गांव निवासी कन्हैया लाल की पुत्री शिवानी (18) घर के पास कुछ कर रही थी। इसी बीच बारिश से बचने के लिए मढई के पास जा कर खडी हो गई। अचानक आकाशीय बिजली का झटका उसे लगा और वह जमीन पर गिर गई। परिजनों सहित आस पास के लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रविरंजन ने बताया कि रोहुणा गांव के आये चन्द्रमा की मौत हो गई। जबकि लठिया गांव के शिवानी का इलाज चल रहा है। उसकी हालत में सुधार नहीं है। जिस कारण से उसे गाजीपुर रेफर किया जा रहा है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।

वही आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कसेरा पोखरा गांव के सिवान में घास काट रही 14 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। आस पास के लोगों ने आनन फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत कोशिक कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि अंजली कुमारी (14) लच्छी राम बिंद के घर की है। वह गांव के ही सिवान में घास काट रही थी। अचानक बारिश शुरू हो गई। जिस कारण वह आड़ में जाकर खड़ी हो गई। अचानक तेज बिजली कड़की और वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद हम लोगों ने बालिका को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर रवि रंजन ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रवि रंजन ने बताया कि बालिका को आकाशीय बिजली लगी है। बालिका मृत हालत में स्वास्थ्य केंद्र पर आई थी। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: श्रद्धा व विश्वास से पूजे गये सृष्टि के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा
Next: ट्रेन की चपेट में आने से 36 वर्षीय युवक मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.