Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

धर्मांतरण कराने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

संवाददाता 19-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गहमर (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सायर घाट के पास से धर्मांतरण कराने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया।

लोगों के मुताबिक यह चारों लोग निम्न तबके के लोगों को लालच देकर धर्मांतरण कराने के लिए प्रेरित कर रहे थे।
सोमवार की देर शाम देवल चौकी इंचार्ज को सूचना मिली कि कुछ लोग सायर में लोभ और लालच देकर लोगों को धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित कर रहे है इसकी सूचना पर सायर पहुंची गहमर पुलिस ने जब इसकी छानबीन शुरू की तो यह चारों भागने की नीयत से सायर घाट पर पहुंच गए और यह नाव के सहारे बिहार भागने की फिराक में थे तब तक पुलिस ने इनको दबोच लिया। मंगलवार की दोपहर तक पूछताछ के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेंद्र राम पुत्र जगदीश राम, रिंकू उर्फ रोशन, रवि कुमार, राहुल कुमार पुत्रगण राजेंद्र राम निवासी सोनपा थाना राजपुर बक्सर बिहार के रूप में हुई। इस संबंध में कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा धर्मांतरण कराने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस द्वारा दबिश देकर सायर घाट से बिहार के बाप और तीन पुत्रों की गिरफ्तारी की गई है इनके पास से तीन मोबाइल फोन चार बाइबल किताब और एक पोस्टर बरामद किया गया है इनके विरुद्ध धारा 295 ए आईपीसी व 3/5 (1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अमृत कलश में मिट्टी और चावल किया गया इकट्ठा
Next: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आनलाईन माध्यम से संचालित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.