Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हादसे में कांस्टेबल की हुई मौत

ब्यूरो 20-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230920-WA0005

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के हरबल्लमपुर गांव निवासी पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के घांटी चौकी पर तैनात महानंद सिंह कि मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार उनकी ड्यूटी केरवनिया पुल के पुलिस बैरियर पर लगी थी। वह होमगार्ड शशिभूषण के साथ ड्यूटी पर तैनात थे। देर रात करीब 3:30 बजे दरोगा अंकित सिंह ड्यूटी चेक करने पुल पर गए थे। उनके लौटने के कुछ देर बाद ही भिंगारी बाजार की ओर से तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो को रोकने का पुलिसकर्मियों ने प्रयास किया। पुलिस को देख स्कॉर्पियो सवारों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। भागने के प्रयास में उन्होंने पुलिस बैरियर को ही ठोकर मार दी। झटके से टूटा बैरियर आकर महानंद के सिर पर लग गया। वह खून से लहूलुहान हो गया। होमगार्ड शशिभूषण ने घटना की सूचना स्थानीय थानेदार डॉ महेन्द्र कुमार को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम सिपाही महानंद सिंह को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटनी में भर्ती करया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया। मेडिकल ऐप पर पहुंचते ही महानंद सिंह की मौत हो गयी । महानंद सिंह की करीब छह माह पहले ही भटनी थाने पर तैनाती हुई थी। वह दो दिन पहले ही पुलिस लाइन से सीआर काटने के बाद दुबारा चौकी पर ड्यूटी करने गए थे। घटना की सूचना उनके परिजनों को दी गई। जिसके बाद से उनके पैतृक आवास में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद शव को लेने के लिए चाचा उदयनरायन यादव गये हुए है और परिजनों का रो–रो कर बुरा हाल है। मृतक कांस्टेबल महानंद सिंह की शादी वर्ष 2009 में सेवराई तहसील स्थित मनियां गांव में पूजा कुमारी के साथ हुई थी। जिससे उनका एक पुत्र शिवांश यादव (5)  है। मृतक महानंद सिंह तीन बहन के बीच इकलौता भाई था। इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। खबर भेजे जाने तक शव पैतृक आवास नहीं पहुंचा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: देश भक्ति व गगन भेदी नारों के बीच कलश यात्रा का हुआ समापन
Next: सीआरपीएफ के जवानों ने सम्मान के साथ दी मेजर को अंतिम सलामी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.