Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

देश भक्ति व गगन भेदी नारों के बीच कलश यात्रा का हुआ समापन

ब्यूरो 20-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230920-WA0005

जमानियां (गाजीपुर)। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय नगर पालिका चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता की अगुवाई में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत काल में कलश यात्रा बुद्धवार को मुहल्ला हरपुर के पास प्रवेश गेट पर सम्पन्न हुआ। यात्रा के दौरान प्रत्येक घरों से एक चुटकी चावल संग्रहीत किया गया।

मेरी माटी, मेरा देश अभियान की सफल संचालन इस नगर पालिका प्रशासन और भाजपा कार्यकार्यो ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय, वंदेमातरम तथा देश भक्ति गगन भेदी नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर जन जन में राष्ट्र भावना के मजबूती अंतर्निहित करने तथा नागरिक कर्तव्यों के पालन हेतु तहसील मुख्यालय स्थित शिलाफलकम पर अमृत काल के पंचप्रण की शपथ नगर पालिका कर्मचारी और भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने ली।
इस अवसर पर चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि आजादी का यह अमृत काल भारत के लिए पुनर्जागरण का काल है जिसमें भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सर्वांगीण विकास के साथ विश्व में मजबूत छवि के साथ आगे बढ़ रहा है। भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को एक बार पुनः विश्व मे अपनी खोई प्रतिष्ठा और उपलब्धियों को प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ है और आने वाले दिनों में हम विश्व शिखर पर स्थापित होकर ही दम लेंगे। अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी ने कहा कि अमृत काल में भारत हर क्षेत्र मे आगे बढे यहां का पर्यावरण सुरक्षित रहे, देश में जन जन कि भागीदारी सुनिश्चित हो। हर व्यक्ति नैतिकता का पालन कर देश के विकास और सम्मान में सहयोग प्रदान करे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता तारकेश्वर वर्मा, संजय जयसवाल, भाजपा के आईटी सेल के विधानसभा संयोजक संजीत यादव, राजू पांडे, सुनील गुप्ता, पप्पू राय, अरविन्द राय, संतोष राय आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
Next: हादसे में कांस्टेबल की हुई मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.