Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लाइन मैन के साथ मारपीट के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा

ब्यूरो 21-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी लाइन मैन को गांव के ही कुछ लोगों ने जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए गाली गलौज‚ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जिस पर पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार बहादरपुर गांव निवासी लाइन मैन मुकेश पासवान बीते 29 जुलाई को मुहम्मदपुर गांव से लाईन बना कर शाम करीब 7 बजे धनौता बहादुरपुर संपर्क मार्ग से होता हुआ मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था। धनौता गांव के पास कुछ लोगों ने उसे रोका और बिजली का तार जोड़ने के लिए कहने लगे। उसने उन लोगों को बताया कि लाइन मैन अलग अलग फिडर का होता है और लाइन बनाने से पूर्व सट डाउन लेना पडता है। इतना सुनते ही लाइन मैन के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने लगे और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। जिसके बाद आस पास मौजूद लोगो की भीड़ लग गई और ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। लाइन मैन मुकेश पासवान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि अशोक मौर्या‚ चन्द्रगुप्त मौर्या‚ धनंजय मौर्या के विरूद्ध मारपीट सहित अनुसूचित जाति एवं अनसिूचित जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: धरना प्रदर्शन करने की रणनीति हुई तैयार
Next: पढ़ने के लिए निकली नाबालिग छात्रा के घर न पहुंचने पर मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.