Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सम्मान के साथ हुआ कांस्टेबल का अंतिम संस्कार

ब्यूरो 21-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के हरबल्लमपुर गांव निवासी पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के घांटी चौकी पर तैनात महानंद सिंह कि मंगलवार की रात शराब तस्कारों को पकड़ने में उनकी मौत हो गई। जिनका पार्थिव शरीर बुधवार कि रात करीब 10:30 बजे को उनके पैतृत आवास पहुंचा। उनका अंतिम संस्कार गुरूवार को नगर के बलुआ धाट के पास स्थित शव दाह स्थल पर पूरे सम्मान के साथ किया गया।

हरबल्लमपुर गांव में आरक्षी का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया और परिजन रोते बिलखते रहे। सुबह नगर स्थित बलुआ घाट के पास शवदाह स्थल पर उन्हें ले जाया गया। जहां मुखाग्नी उनके पिता देव नरायन यादव ने दी। ज्ञात हो कि हरबल्लमपुर गांव निवासी महानंद की ड्यूटी केरवनिया पुल के पुलिस बैरियर पर लगी थी। वह होमगार्ड शशिभूषण के साथ ड्यूटी पर तैनात थे। देर रात करीब 3:30 बजे दरोगा अंकित सिंह ड्यूटी चेक करने पुल पर गए थे। उनके लौटने के कुछ देर बाद ही सूचना मिली कि शराब तस्करी की सूचना मिली। इसी बीच भिंगारी बाजार की ओर से तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो को रोकने का पुलिसकर्मियों ने प्रयास किया। पुलिस को देख एसयूवी सवारों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। भागने के प्रयास में उन्होंने पुलिस बैरियर को ही ठोकर मार दी। झटके से टूटा बैरियर आकर महानंद के सिर पर लग गया। वह खून से लहूलुहान हो गया। होमगार्ड शशिभूषण ने घटना की सूचना स्थानीय थानेदार डॉ महेन्द्र कुमार को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम सिपाही महानंद सिंह को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटनी में भर्ती करया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। रास्ते में ले जाते समय महानंद सिंह की मौत हो गयी । घटना की सूचना उनके परिजनों को दी गई। जिसके बाद से उनके आवास में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो–रो कर बुरा हाल है। मृतक कांस्टेबल महानंद सिंह की शादी वर्ष 2009 में सेवराई तहसील स्थित मनियां गांव में पूजा कुमारी के साथ हुई थी। जिससे उनका एक पुत्र शिवांश यादव (5) है। मृतक महानंद सिंह तीन बहन के बीच इकलौता भाई था। इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। शव यात्रा में रामप्रवेश‚ रामनरायन यादव‚ राम सुरेश‚ देवमुनी‚ संजय‚ उदय नरायण‚ मुन्ना‚ श्रीनरायन‚ विजय यादव‚ राम सुरेश यादव आदि हजारो लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कंपोजिट विद्यालय का सीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण
Next: धरना प्रदर्शन करने की रणनीति हुई तैयार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.