Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

22 किलो गोमांस संग एक अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 21-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230921-WA0010~2

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली पुलिस ने नगर स्थित कसाई मोहल्ला के एक घर में छापा मार कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जिसके साथ ही 22 किलो कटा हुआ गोवंश का मांस, एक चमड़ा, एक लकड़ी का गुटका, एक चापड़, दो चाकू, एक तौल मापक इलेक्ट्रॉनिक व एक अदद प्लास्टिक का टब बरामद किया गया। पुलिस ने दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि नगर के कसाई मोहल्ले स्थित एक मकान के अंदर गोवंश काटा जा रहा है। जिसके आधार पर दबिश दी गई और अभियुक्त शाह आलम कुरैशी निवासी कानूनगो मोहल्ला को गिरफ्तार कर कोतवाली ला गया। उसके पास से करीब 22 किलो कटा हुआ गोवंश का मांस, एक चमड़ा, एक लकड़ी का गुटका, एक चापड़, 02 चाकू, एक तौल मापक इलेक्ट्रॉनिक व एक अदद प्लास्टिक का टब बरामद कि गई। अभियुक्त शाह आलम कुरैशी से पूछताछ में पता चला कि उसे मांस काटने के लिए जाहिद निवासी कसाई मोहल्ला ने अपने घर बुलाया था तथा गाय का बछड़ा भी उसने ही उपलब्ध कराया था। उन्होंने बताया कि गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। बरामद मांस का सैंपल ले लिया गया है शेष को नष्ट करा दिया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शॉपिंग सेन्टर के भव्य उद्घाटन में विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह का हुआ स्वागत
Next: कन्या जन्मोत्सव के अवसर पर गिफ्ट का हुआ वितरण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.