Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

45 टेट्रा पाउच ब्ल्यू लाइम देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

ब्यूरो 21-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र बरूईन मोड़ के पास बुधवार की शाम करीब 5 बजे पुलिस ने एक अभियुक्त को 45 टेट्रा पेक शराब के साथ पकड़ लिया। जिसके विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गुरुवार की सुबह उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं जुर्म की रोकथाम के लिए पुलिस मदनपुरा रोड के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति देशी शराब का पाउच लेकर कॉलेज रोड के रास्ते से बरूईन गांव की ओर जा रहा है। जिस पर पुलिस बरूईन मोड तिराहे के पास पहुंच गई और एक संदिग्ध व्यक्ति पीठ पर पिट्ठू बैग लेकर आते दिखाई दिया। वही पुलिस को देख कर भागने लगा। जिस पर पुलिस ने दौडा कर उसे पकड़ लिया। जिसकी तलाशी ली गई तो उसे पास से 200 एमएल के 45 टेट्रा पाउच ब्ल्यू लाइम देशी शराब बरामद हुआ। पकड़े गये अभियुक्त राजकुमार निवासी जल्कददर बाग थाना मालसलामी जनपद पटना (बिहार) का रहने वाला है। जो शराब उत्तर प्रदेश से खरीद कर बिहार में शराबबंदी के कारण ऊंचे दामों पर बेचता था। जिसे कोतवाली लाया गया और मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पढ़ने के लिए निकली नाबालिग छात्रा के घर न पहुंचने पर मुकदमा दर्ज
Next: दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति की हुई बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.