Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

धरना प्रदर्शन करने की रणनीति हुई तैयार

ब्यूरो 21-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियां (गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के फुल्ली गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट की बैठक आहूत की गई। जिसमें पांच माह से मानदेय न मिलने को लेकर चर्चा की गई और धरना प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार की गई।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे शम्भू राय ने कहा कि मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त किये गए रसोइयों को काम की सुरक्षा व जीने लायक पारिश्रमिक का भुगतान करने आदि को लेकर राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट के तत्वाधान में आगामी 23 सितंबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसको लेकर रणनीति तैयार की गई। इस अवसर पर बरफी‚ सुषमा‚ सहजादी‚ देवन्ती‚ आशा‚ जानकी‚ पानमती‚ ऊषा‚ शैल कुमारी‚ सुमन‚ सरोज‚ राजमती‚ पुष्पा‚ मंजू‚ गुडिया‚ यशोदा आदि रसोइया मौजूद रहे। संचालन तहसील अध्यक्ष रामचन्दर राजभर ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सम्मान के साथ हुआ कांस्टेबल का अंतिम संस्कार
Next: लाइन मैन के साथ मारपीट के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.