Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तीन राशि गोवंशीय पशु व चाकू के साथ दो गिरफ्तार

ब्यूरो 22-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230922-WA0015

गाजीपुर (22.09.2023)। थाना मुहम्मदाबाद पुलिस ने शुक्रवार को 02 शातिर अपराधियो को 03 राशि गोवंशीय पशु व एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के निकट पर्यवेक्षण में 22.09.2023 को उ0नि0 सन्तोष कुमार यादव मय हमराहीगण द्वारा परसा तिराहे से लगभग 400 मीटर दाहिने सड़क के किनारे स्थित बाग से 02 शातिर अपराधियों को 02 राशि गाय व एक राशि बछड़ा व 01 अदद नाजायज चाकू व एक अदद वाहन संख्या UP60BT2646 पिकअप के साथ गिरफ्तार किया गया पूछताछ पर दोनो ने अपना नाम क्रमशः 1.परविन्द कुमार पुत्र कमलेश सिंह निवासी ऐकौनी थाना नरही जनपद बलिया उम्र करीब 24 वर्ष 2.शमतुल्ला नट पुत्र दरोगा नट निवासी मिर्जाबाद थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर उम्र करीब 23 वर्ष बताये तथा पशुओ के सम्बन्ध में बताये कि हमलोग गोवंशों को पिकअप मे लादकर बिहार प्रान्त ले जाते हैं तथा बध हेतु बिक्री कर देते हैं जिससे रुपये अधिक मिलते हैं प्राप्त रुपये को हम लोग आपस में बांट लेते है । तत्पश्चात जामा तलाशी ली गयी तो कब्जे से 01 अदद चाकू बरामद हुआ । अभियुक्तगण द्वारा किये गये उक्त अपराध के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 201/2023 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सन्तोष कुमार यादव, का0 विमल यादव, का0 बलिराम कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राधा कृष्ण की वेशभूषा में निकली गई झांकी श्रद्धालुओं के लिए बना आकर्षण का केंद्र
Next: देशी तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.