Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गाँजा व चोरी की बाइक संग एक अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 23-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230923-WA0009

गाजीपुर (23.09.2023)। थाना दिलदारनगर पुलिस ने शनिवार को 2:45 बजे वायरलेस चौराहा के पास से 1.750 कि.ग्रा0 अवैध गाँजा व एक मोटरसाइकिल के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी जमानियां व प्रभारी निरीक्षक थाना दिलदारनगर के निकट पर्यवेक्षण में व0उ0नि0 चन्द्रशंकर मिश्र मय हमराह द्वारा वायरलेस चौहारा पर एक व्यक्ति को मोटर साइकिल के साथ पकडा गया जिसके कब्जे से एक किलो सात सौ पचास नाजायज गांजा बरामद किया गया। कडाई से पूछताछ करने पर अपना नाम आजम कुरैशी पुत्र स्व0 शाहजहा कुरैशी निवासी मिर्चा थाना दिलदारनगर बताया। उसने बताया कि साहब यह जो मो0सा0 है चोरी की है कुछ दिन पहले बिहार प्रान्त के भभुआ जिला थाना क्षेत्र मोहनिया से चुराया था इसी मो0सा0 मै चोरी छिपे गांजा बेचता हूं और गांजा पीता हूँ। मो0सा0 की चोरी होने के बाद सम्बन्धित थाना मोहनिया से सम्पर्क किया गया तो जानकारी हुई चोरी के सम्बन्ध में थाना मोहनिया पर मु0अ0सं 663/23 धारा 379 भादवि का पंजीकृत है चोरी की मो0सा0 बरामद होने के सम्बन्ध में सूचना देते हुए गांजा बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 157/23 धारा 8/20 NDPS Act व 411 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में व0उ0नि0 चन्द्रशंकर मिश्र, हे0का0 सुरेश यादव, चन्द्रप्रकाश पटेल आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अब टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने की शुरू हुई तैयारी
Next: भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफियाओ के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई-डीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.