Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ग्रामीणों को किया गया जागरूक

ब्यूरो 23-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230923-WA0016

गाजीपुर 23 सितम्बर, 2023 (सू0वि0)। सहकारिता विभाग में सहकार से समृद्धि योजनान्तर्गत 01 सितम्बर, 2023 से 30 सितम्बर, 2023 तक चलाये जा रहे सदस्यता महाअभियान के अन्तर्गत 23 सितम्बर 2023 को बी-पैक्स देवचन्दपुर, विकासखण्ड देवकली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश सिंह अलगू क्षेत्रिय संयोजक, सहकारिता प्रकोष्ठ रहे एवं अध्यक्षता सरोजेश सिंह, जिला सहकारी बैंक लि० के द्वारा की गयी। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, उप आयुक्त एवं उप निबंधक, सहकारिता, वाराणसी मण्डल, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता अंसल कुमार, अपर जिला सहकारी अधिकारी तहसील प्रभारी सैदपुर देवेन्द्र सिंह, जिला सहकारी बैंक के सचिव कैलाश चन्द, सूर्यनाथ यादव, सभापति कय-विक्रय सहकारी समिति सैदपुर, आनन्द प्रकाश सिंह, सभापति बी-पैक्स देवचन्दपुर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को सहकार से समृद्धि योजनान्तर्गत समिति स्तर पर चलाये जा रहे अनेक योजनाओं एवं सहकारी बैंकों से मिलने वाली सुविधाओं के बारे बताया गया। सदस्यता महाअभियान के अन्तर्गत आज बी-पैक्स देवचन्दपुर मे 250 नए सदस्य बनाए गए तथा सदस्यों को राकेश सिंह अलगू, क्षेत्रिय संयोजक, सहकारिता प्रकोष्ठ गाजीपुर, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला सहकारी बैंक लि० गाजीपुर के सभापति सरोजेश सिंह एवं उप आयुक्त एवं उप निबंधक, सहकारिता, वाराणसी मण्डल द्वारा सदस्यता प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एफ0एस0डब्ल्यू वैन के माध्यम से 42 नमूने का किया गया जॉच
Next: धान खरीद कन्ट्रोल रूम स्थापित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.