Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

“गांव चलो अभियान” के तहत हुई समीक्षा बैठक

ब्यूरो 24-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230924-WA0007~2

जमानियां (गाजीपुर)। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर स्थानीय विधानसभा के दरौली ग्राम सभा में बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में “गांव चलो अभियान” के तहत समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान भाजपा सांसद के द्वारा लोक सभा में बसपा सांसद को अभद्र टिप्पणी करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई।

जिसमें मुख्य अतिथि बसपा जिलाउपाध्यक्ष परवेज खान ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है। बेरोजगारी बढ़ रही है, पुलिस प्रशासन आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रहा है। अराजकता और भ्रष्टाचार बढ़ गया है। कहां की जमानिया विधानसभा में सड़क, पानी, बिजली जैसी समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं पर भी चर्चा की। कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी से अगर हकीकत में कोई लड़ाई लड़ रहा है तो वह बहुजन समाज पार्टी है। आने वाले लोक सभा चुनाव 2024 के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ता कमर कसकर जुट जाएं। समीक्षा बैठक में अपने संगठन की समीक्षा लेते हुए संगठन को चाक चौबंद रहने की हिदायत देते हुए कहा कि यही बौखलाहट है जो आपको अभी लोकसभा में दिखाई दिया। बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ भाजपा के सांसद रमेश बिधुड़ी ने अमर्यादित अभद्र भाषा का प्रयोग किया। परवेज खा ने कहाकि हम मांग करते हैं कि भाजपा सांसद रमेश बिधुड़ी के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि इस तरह की जो मानसिक दिवालियापन के लोग हैं वह ऐसी बात ना कह नहीं पाए। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा केवल धार्मिक मुद्दों को ही उठाकर लोगों के बीच चुनावी रोटियां सेकती है। बीजेपी का जो दोहरा चरित्र है उसे इस बार की जनता 2024 में पूरी तरह से साफ कर देगी। एक तरफ भाजपा सबका साथ सबका विकास का नारा देती है तो दूसरी तरफ उन्हीं के सांसद के द्वारा बसपा सांसद को लोकसभा के मंदिर में अभद्र अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए मनगढ़ंत आरोप लगाए जाते हैं। भाजपा के खिलाफ बोलने वाले लोगों को वह झूठे केस में फंसा कर उन्हें परेशान करना जानती है। इस मौके पर अमरेंद्र भारती, पिंटू राम, सुरेश राम, जवाहर राम, जोखू राम, सैफ अली खान, जावेद खान, तुफैल खान बॉस, भोलू खान आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में 60 मरीजों का हुआ उपचार
Next: मांग पूरी न होने पर न्यायिक कार्य का बहिष्कार रहेगा जारी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.