Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विभाग की छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ ने लिखा पत्र

ब्यूरो 29-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230929-WA0013

गाजीपुर। स्वास्थ विभाग और फार्मासिस्ट ड्रग वेयरहाउस के खिलाफ बीते दिनों कूट रचित एवं भ्रामक पोस्ट लगाकर छवि धूमिल किए जाने के मामले को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने का पत्र पुलिस अधीक्षक को सौपा गया।

 

फार्मासिस्ट ड्रग वेयरहाउस मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय बुद्धिलाल ने बताया कि 22 सितंबर की रात करीब 10 बजे अश्वनी यादव निवासी मोहनपुरवा एवं अन्य पांच लोग उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से भ्रामक पोस्ट छपवाकर सीएमओ कार्यालय, सीएमओ निवास ,जिला चिकित्सालय ,विकास भवन सहित कई अन्य जगहों पर लगाया गया। रात्रि लगभग 1 बजे उनके आवास पर जाकर उनको एवं उनकी पत्नी को गालियां भी दी गई। जिसको लेकर 23 सितंबर को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन एवं अन्य कर्मचारियों के द्वारा पत्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौपा गया। इसके पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराए जाने के संबंध में पत्र एसपी गाजीपुर को लिखा है।

पत्र सौपने वालों में ओंकार नाथ पांडेय अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ,रमेश राम मंत्री डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन,मनोज यादव अध्यक्ष वाहन चालक , अनिल चौबे ,राघवेंद्र सिंह व अन्य लोग भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आयुष्मान आपके द्वार के तहत कई तरह के कार्यक्रमों का होगा क्रियान्वयन
Next: शासन के निर्देश पर शुरू हुआ 102 और 108 एंबुलेंस की जांच

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.