Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

न्यूज चैनल के पत्रकार को पितृ शोक

ब्यूरो 29-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230929-WA0005~2

जमानियाँ(गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम बरुइन निवासी न्यूज चैनल के पत्रकार अमरेन्द्र सिंह के पिता जी रामअवतार सिंह (85) का आकस्मिक निधन गुरुवार को लखनऊ स्थित निजी आवास पर हो गया। वे लम्बे समय से बिमार थे। मृत्यु की सूचना मिलते ही गाँव सहित स्वजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

न्यूज चैनल के पत्रकार अमरेन्द्र सिंह के पिता जी रामअवतार सिंह पिछले कुछ महीनों से बिमार थे। इनका इलाज लखनऊ स्थित निजी चिकित्सालय में चल रहा था। समअवतार सिंह केन्द्रीय वित्त रक्षा मंत्रालय में सीनियर एकाउंटेंट पद से वर्ष 2000 में सेवानिवृत्त थे। सरल स्वभाव व उच्च व्यक्तित्व के कारण सभी के प्रिय थे। उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही गॉव व क्षेत्र सहित स्वजनों में शोक व्याप्त हो गया तथा लखनऊ से शव देर रात पैतृक गांव बरुइन आते ही ग्रामीण व स्वजन दरवाजे पर आकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढ़ाढ़स बढ़ाया। वे अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री के साथ भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। उनकी मृत्यु से परिवार वालो को गहरा आघात पहुँचा है। अंतिम संस्कार चक्काबांध स्थित गंगा घाट पर हुआ। पुत्री कंचन ने भी पिता की अंतिम यात्रा में शामिल होकर कंधा दिया। मुखाग्नि बड़े पुत्र कमलेश सिंह ने दिया।
अंतिम यात्रा के दौरान प्रबन्धक उपेन्द्र सिंह शिवजी, संसार सिंह, रमेश सिंह, मनोज पाण्डेय, अमरनाथ सिंह, पत्रकार सलीम मंसूरी, प्रमोद यादव, चंद्रमौली पाण्डेय, वीर बहादुर कुशवाहा, रतन श्रीवास्तव, संतोष शर्मा, अमित उपाध्याय, पुनीत त्रिपाठी, विकास सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शासन के निर्देश पर शुरू हुआ 102 और 108 एंबुलेंस की जांच
Next: रिलायंस फाउंडेशन एवं पशुपालन विभाग के द्वारा लम्पी स्किन बीमारी के लिए जागरूकता कार्यक्रम

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.