Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ग्रामीणों की तत्परता से स्कार्पियों में लदी तीन गाय को पुलिस ने किया बरामद

ब्यूरो 30-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230930-WA0012~2

जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दाउदपुर-डेवढी सम्पर्क मार्ग पर दैत्रावीर मंदिर के पास शनिवार की सुबह करीब 5:45 बजे स्कॉर्पियों गाड़ी में 3 गाय व एक गोवंश को ठूस कर बिहार प्रान्त ले जा रहे एक पशु तस्कर सहित वाहन पशु से भरी स्कार्पियों वाहन को ग्रामीणों की तत्परता से पकड़ा गया जबकि दो पशु तस्कर पहले भाग गये थे।

ग्रामीणों के अनुसार नीले रंग की स्कार्पियों गाड़ी दैत्रावीर मंदिर के पास खराब हो गयी थी। टहल रहे लोगों ने देखा कि इसमें तीन गाय व एक गोवंश है। बिना देर किये पुलिस को सूचना दी गई। मौके पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा पकड़े गये एक पशु तस्कर को गिरफ्तार करने का प्रयास किया लेकिन पशु तस्कर भाग निकला। पुलिस स्कार्पियों को कब्जे में ले लिया तथा पशुओं को गाड़ी से बाहर निकाल कर वही पर छोड़ दिया। पशु बेहोशी की हालत में थे। इस सम्बंध में अभईपुर चौकी प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सभी तस्कर फरार हो चुके थे तथा स्कार्पियों सहित तीन गाय बरामद हुई जबकि एक गोवंश भाग गया था। सभी बरामद गाय को किसानों को सुपुर्द कर दिया गया है। पशु तस्करों के विरुद्ध पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

तस्करी का सेफ जोन बना गंधुतालुका क्षेत्र
नईबजार-देवैथा मार्ग से दाउदपुर सम्पर्क मार्ग होते डेवढी कर्मनाशा पुल से तस्कर आसानी से बिहार प्रान्त में पशु व शराब पहुँचा रहे है। ग्रामीणों की माने तो प्रतिदिन तड़के पशु से लदा वाहन व शराब बहुत तेजी से इस रास्ते से गुजरते है। वाहनों के आगे-आगे एक बाइक चलती है जो आगे का मार्ग प्रशस्त करती है। इन तस्करों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। अभईपुर पुलिस चौकी के सामने से गुजर रही पशु व शराब तस्करों की गाडियां पुलिस की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहे है। तस्करी व अपराधियों पर लगाम लगाने का दंभ भरने वाली स्थानीय पुलिस तस्करों के सामने बौनी नजर आ रही है और प्रतिदिन धड़ल्ले से तस्कारों का वाहन फर्राटा भरते हुए बिहार प्रान्त में प्रवेश कर रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: श्रेष्ठ भारत, विकसित भारत व पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के उदय के उद्देश्य से संचालित आकांक्षात्मक ब्लॉक कार्यक्रम का सजीव प्रसारण राइफल क्लब सभागार में हुआ संपन्न
Next: प्रदेश सरकार द्वारा आगामी तिथियों में उद्योग आधार सर्टिफिकेट पोर्टल (यू ०आर ०सी) पर पंजीयन का अभियान पुनः किया जाएगा संचालित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.