Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रदेश सरकार द्वारा आगामी तिथियों में उद्योग आधार सर्टिफिकेट पोर्टल (यू ०आर ०सी) पर पंजीयन का अभियान पुनः किया जाएगा संचालित

ब्यूरो 30-09-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानिया (गाजीपुर)।  प्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 01.06.2023 से दिनांक 15.06.2023 तक यू०आर०सी० (उद्योग आधार सर्टिफिकेट) पोर्टल पर पंजीयन का अभियान पूरे प्रदेश में चलाया गया था। पुनः शासन के निर्देशानुसार दिनांक 03.10.2023 से दिनाक 31.10-2023 तक पंजीकरण का सघन अभियान चलाया जायेगा। यू०आर०सी० पोर्टल “https:/udyamregistration.gov.in”  पर एमएसएमई इकाईयों/उद्यमियों को पंजीयन कराने से निम्न लाभ प्राप्त होगें ,  जिसमें फैशलिटेशन काउंसिल से विवादों का निस्तारण, विभिन्न टेण्डरों में ई०एम०डी० से छूट, बैंकों से विभिन्न विभागीय योजनाओं में वरीयता एवं शासन द्वारा जारी की जा रही सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत सूक्ष्म उद्यमियों को दुर्घटना के कारण हुई क्षति पर रू0 5.00 लाख तक बीमा दिये जाने का लाभ ।

उपर्युक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, गाजीपुर प्रवीण कुमार मौर्य ने सभी एमएसएमई इकाईयों / उद्यमियों / औद्योगिक संगठनों/व्यापारियों / (उत्पादन / सेवा / व्यवसाय) से अनुरोध किया  है कि जिनके द्वारा उद्योग आधार मेमोरण्डम प्राप्त किया गया है वे यू०आर०सी० पोर्टल पर जाकर अपने को उद्यम रजिस्ट्रेशन में नवीनीकृत करें तथा जिन एमएसएमई इकाईयों / उद्यमियों द्वारा अभी तक उद्योग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त नहीं किया गया है वे यू०आर०सी० पोर्टल पर जाकर सर्टिफिकेट प्राप्त करें, जिससे उपरोक्त लाभों को प्राप्त कर सके। यह पंजीयन किसी भी सहज जनसेवा केन्द्र से कराया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, गाजीपुर में सम्पर्क किया जा सकता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ग्रामीणों की तत्परता से स्कार्पियों में लदी तीन गाय को पुलिस ने किया बरामद
Next: सपा विधानसभा अध्यक्ष को पितृ शोक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.