Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर बापू को दी गई “स्वच्छांजलि “, आदर्श नगर पालिका को कचरा मुक्त बनाने के लिए क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

ब्यूरो 01-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_2023-10-01-15-51-18-48_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

जमानिया। गांधी जयंती से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान बापू को ‘स्वच्छांजलि’ देने के लिए स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन नगर में किया गया।

स्थानीय आदर्श नगर पालिका जमानिया को कचरा मुक्त बनाने के लिए नगर के तहसील परिसर, रामलीला मैदान, शहीद स्मारक (शिलाफलकम), ब्लॉक तिराहा, कस्बा बाजार, बलुआ घाट सहित नगर सभी वार्डो में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। ज्ञात हो कि 2 अक्‍टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की गई थी। महात्मा गांधी ने स्वच्छता संबंधी लोगों को शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। उन्होंने “स्वच्छ भारत” का सपना देखा था जिसके लिए वह चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें। महात्‍मा गांधी के स्‍वच्‍छ भारत के स्‍वप्‍न को पूरा करने के लिए, पीएम मोदी ने 2 अक्‍टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान का शुरूआत किया और इसके सफल कार्यान्वयन हेतु भारत के सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की थी। सभी क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों ने इसका स्वागत किया और सक्रियता दिखाते हुए स्वच्छ भारत के लिए स्वामित्व लेने में अत्यधिक उत्साह दिखाया था। एक बार फिर 9 साल बाद गांधी जयंती से पहले पीएम मोदी ने देश के नागरिकों से दोबारा आह्वान किया है।

तहसील परिसर की साफ-सफाई करती एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी

कार्यक्रम में एसडीएम जमानिया हर्षिता तिवारी, तहसीलदार देवेंद्र यादव, चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष भाजपा अनिल कुमार गुप्ता, विधानसभा संयोजक आईटी सेल संजीत यादव, पप्पू राय, सत्येंद्र, राजू पांडे, शाहबाज, विशाल वर्मा सहित स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर सहभागिता निभाई। वही ब्लाक परिसर में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, एडीओ पंचायत अरुण कुमार सहित ब्लाक कर्मचारियों ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

ब्लाक परिसर की साफ-सफाई करते ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: छात्र-छात्राओं द्वारा “एक तारीख एक घंटा एक साथ” अभियान के तहत की गई ददरी घाट व साईं मंदिर की सफाई , स्वच्छता के लिए लोगों को किया गया जागरूक
Next: सैदपुर स्थित रंगमहल घाट पर नोडल अधिकारी मंडलायुक्त, वाराणसी मंडल द्वारा आयोजित किया गया स्वच्छता अभियान, अर्पित की गई बापू को “स्वच्छांजली”

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.