Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता अभियान का किया गया शुभारंभ

ब्यूरो 02-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231002-WA0026

गाजीपुर।   महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में जनपद न्यायायल, गाजीपुर के दसकक्षीय सभागार में प्रातः 8 बजे प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर श्री चन्द्र प्रकाश तिवारी द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस उपलक्ष में संजय कुमार यादव, अपर जनपद न्यायाधीश गाजीपुर राकेश कुमार,  विशेष न्यायाधीश, पाक्सो गाजीपुर स्वप्न आनन्द , सिविल जज वरिष्ठ संवर्ग  गाजीपुर एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण, विद्वान अधिवक्तागण, तृतीय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण एवं सुरक्षाकर्मी उपस्थित हुए। इस अवसर पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता अभियान दिनांक 02.10.2023 से 08.02.2023 तक का शुभारंभ किया गया एवं सभी जनमानस को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के योगदानों एवं उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वाहन दिया गया। साथ ही साथ उनके द्वारा जनहित में किये गये कार्यो के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया। दीपेंद्र कुमार गुप्ता सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा स्वच्छता अभियान दिनांक 02.10.2023 से 08.02.2023 के अवसर पर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय  महुआबाग, गाजीपुर से हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया गया।

उसी अनुक्रम में  स्वप्न आनन्द सिविल जज वरिष्ठ संवर्ग, गाजीपुर द्वारा महात्मा गांधी के बारे में अपने विचार कविता के माध्यम से प्रस्तुत किये गये तथा विद्वान अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण द्वारा भी दोनों महापुरूषों के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किये गए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अर्पित की गई श्रद्धांजलि
Next: विजेता खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.