Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राइफल क्लब सभागार में सम्मानपूर्वक मनाई गई गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती

ब्यूरो 02-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231002-WA0030

जमानियां (गाजीपुर)।  रायफल क्लब सभागार कक्ष में कौशल राज शर्मा मण्डलायुक्त, वाराणसी मण्डल, वाराणसी की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल,  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य एवं अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों,  सफाई कर्मचारियों, गणमान्य नागरिको की उपस्थिति मे महात्मा गांधी एंव द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भव्य रूप से मनायी गयी। इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने जनपद मे अच्छे कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों/सफाई मित्रो को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया एवं उपस्थित लोगो को स्वच्छता की शपथ भी दिलायी।                                            मंडलायुक्त,  वाराणसी मण्डल कौशल राज शर्मा ने आज  गांधी जयंती के अवसर पर काशी से लहुरी काशी में उपस्थित होकर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया। रायफल क्लब सभागार मे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियो ने  इन दो महापुरूषों की चित्रो पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित करने के पश्चात इनके जीवन चरित्र के विषय  मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम मे नेहरू युवा केन्द्र के कलाकारो द्वारा स्वच्छता पर नुक्क्ड़ नाटक की प्रस्तुति दी गयी जो सराहनीय रहा वही गायक राकेश कुमार ने गीत के माध्यम से लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

मण्डलायुक्त ने कहा कि जहां गांधी जी ने हमें सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन से सौम्यता एवं शालीनता के पथ पर चलते रहने की राह मिली। मण्डलायुक्त ने अपना सम्बोधन व्यक्त करते हुए कहा कि  स्वच्छता एक निरंन्तर प्रक्रिया है जो हम सभी के दैनिक दिनचर्या में शामिल है, हमें अपने घर, परिसर, पास-पड़ोस, कार्यालय,  सड़कों को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाये रखने में निष्ठा एवं तत्परता के साथ कार्य करना चाहिए।  यही हम सब की महात्मा गॉधी जी के विचारों एवं प्रधानमंत्री जी की पवित्र सोच के प्रति सच्चा आदर एवं सम्मान है। उन्होने नगर वासियों से सप्ताह में केवल 02 घण्टे का समय निकाल कर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए अपना अहम योगदान देने अपने-अपने घरों के साथ ही पास-पड़ोस में साफ सफाई बरकरार रखने एवं स्वच्छता के प्रति एक दूसरे को जागरूक करने की अपील की ।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि इन दोे महान विभूतियों ने जिस प्रकार अपने जीवन को जीया है उनके आदर्शाे को  आज हम अपने जीवन में आत्मसात करते हुए कार्य करे तो यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि जीवन में स्वच्छता का अत्यन्त महत्व है, स्वच्छ रहना मूल भूत जरूरत है, जो हमारे व्यक्तित्व में निखार लाती है। स्वच्छता, सत्य, अहिंसा हमारे जीवन को पूरी तरह से बदल सकते है इस लिए हमे दृढप्रतिज्ञ होकर इन महान व्यक्तित्व के बताये राह पर चलने की आवश्यकता है।
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने इन दो महान विभूतियों के जीवन पर संक्षेप मे जानकारी देते हुए बताया कि इनके  विचार आज भी प्रासंगिक है। इन्होने  हमें यह सिखाया कि अपने अन्दर व्याप्त बुराइयों पर दृढइच्छा शक्ति से ही नियंत्रण किया जा सकता है इसलिए महात्मा गाधी के अहिंसा के सिद्धांन्त को पूरी दुनिया ने सलाम किया एवं उन्होने अहिंसा के दम  पर ही अंग्रेजो को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया यही कारण है कि आज हमारा देश ही नही बल्कि पूरी दुनिया मे आज अन्तर्राष्ट्रीय  अहिंसा दिवस के रूप मे मनाया जाता है। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा आज ही के दिन दो महान विभूतियों ने जन्म लिया जिन्होने देश के आजादी के अपना सर्वत्र जीवन बलिदान कर दिया, हमे उनके बताये हुए रास्तो पर चलकर देश को आगे बढाना है । आज इस विशिष्ट दिन पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि ‘‘हम अपने अन्दर की बुराई को त्यागे और जीवन में सकारात्मकता को अपनायें। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों ने  श्रेष्ठ कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियो को अंगवत्रम एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अन्त मे मण्डलायुक्त ने  सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। आभार मुख्य विकास अधिकारी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम से पूर्व मण्डलायुक्त ने शहर के विभिन्न स्थानो का भ्रमण कर स्वच्छता कार्य का जायजा लिया एवं शहर मे साफ-सफाई पर प्रशंन्नता व्यक्त की।  सर्वप्रथम उन्होने रवीन्द्र नाथ टैगोर पार्क गोराबाजार पहुचकर वहां वृक्षारोपण किया तत्पश्चात वे विशेश्वरगंज चौराहा पर पहुचकर वहा हुए स्वच्छता कार्य को देखा इसके बाद उन्होने लार्ड कार्नवालिस के मकबरा का अवलोकन किया।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, क्षेत्राधिकारी सदर,  जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक,  समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी , सफाई कर्मचारी, एवं नगरवासी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गांधी जयंती
Next: जिलाधिकारी ने बच्चियों को स्मृति चिन्ह एवम प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.