Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गांधी जयंती

ब्यूरो 02-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231002-WA0029

जमानिया। नगर क्षेत्र के लोदीपुर मुहल्ला स्थित सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को महात्मा गांधी व देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनाई गई।

सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। आयोजित कार्यक्रम में गांधी जी के जीवन और शिक्षाओं को समर्पित एक विशेष नाटक प्रदर्शन भी शामिल था। प्रदर्शन सरोजिनी नायडू हाउस, भगत सिंह हाउस, सरदार पटेल हाउस और एपीजे अब्दुल कलाम हाउस के छात्रों द्वारा किया गया। जिसमें महात्मा गांधी के जीवन के विभिन्न चरणों, उनके संघर्षों और अहिंसा और सच्चाई के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को चित्रित किया। महान विरासत को श्रद्धांजलि देने के लिए गांधी जयंती पर छात्रों ने गांधी जी, भारत माता और मोदी जी की वेशभूषा धारण की। प्रिंसिपल एल डी जेना ने छात्रों को गांधी जी के सिद्धांतों से अवगत कराते हुए कहा कि आज का दिन पूरे भारतवासियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। आज ही के दिन भारत की दो विभूतियों का जन्म हुआ था। महात्मा गांधी ने अहिंसात्मक तरीके से भारत को आततायियों से मुक्त कराया तथा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सभी भारतवासियों को प्रेरित किया। भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने राष्ट्र को उत्तम नेतृत्व प्रदान करते हुए पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। इन महान विभूतियों के जीवन से सीख लेते हुए उनके विचारों को आत्मसाध करने की आवश्यक्ता है। तभी हम सभी का जीवन बेहतर हो सकता है। उन्होंने आह्वान किया कि हम सभी गांधीजी के सिद्धांतों का अनुकरण करने का प्रयास करें और सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए कार्य किया जाय।

उक्त मौके पर शिक्षक निकिता जायसवाल, नसीम अंसारी, मनोरमा देवी, नफीस अंसारी, काजल गुप्ता, सरवत जहां, रजीना रहमान, राफिया रहमान, ओम प्रकाश चौरसिया, अंकिता चौरसिया, शबीना दरक्शा सिद्दीकी, सफिया खान, खुशबू कुमारी एवं अजीत सिंह यादव मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विधिक साक्षरता शिविर में दी गई जानकारी
Next: राइफल क्लब सभागार में सम्मानपूर्वक मनाई गई गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.