Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विजेता खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत

ब्यूरो 02-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231002-WA0027

गाजीपुर। क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द कुमार ने बताया कि 02 अक्टूबर 2023 गॉधी जयन्ति के शुभ अवसर पर बालको की 3000 मी0 व बालिकाओं की 1500 मी0 दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 94 बालक व 20 बालिकाओ ने प्रतिभाग किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित मुख्य अतिथि श्री सर्वदेव सिंह यादव,  सेवानिवृत्त क्रीड़ाधिकारी द्धारा किया गया।

महात्मा गॉधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर इनके जीवनी पर चर्चा किया तथा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, साथ ही प्रदेश व देश स्तर पर पदक जीतकर नाम रोशन करने का आर्शीवाद दिया। जिसमें दौड़ में विजेता / पुरस्कृत खिलाड़ियों  की सूची निम्नवत् हैं। बालक वर्ग में राहुल यादव प्रथम, बृजेष बिन्द द्वितीय एवं बृजेष यादव तृतीय।।  बालिका वर्ग में आरती यादव, प्रथम, निक्की कुमारी द्वितीय एवं वर्तिका पाण्डेय तृतीय रही। प्रतियोगिता के निर्णायक विनोद कुमार जायसवाल एथलेटिक्स कोच,  विजय एथलेटिक्स कोच खेलो इण्डिया सेन्टर रहें।

इस अवसर पर बृजेश कुमार, राधेश्याम सिंह यादव, योगेन्द्र सिंह, रोशन लाल यादव, संगीता यादव एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहें। अन्त में अरविन्द यादव, क्रीड़ा अधिकारी द्वारा सभी आगन्तुओं एवं खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता अभियान का किया गया शुभारंभ
Next: विधिक साक्षरता शिविर में दी गई जानकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.