Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अर्पित की गई श्रद्धांजलि

ब्यूरो 02-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231002-WA0025

जमानिया ( गाजीपुर) । आदर्श नगर पालिका जमानिया,  चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता जी ने सोमवार को नगर पालिका कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं, चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता जी नगर क्षेत्र के रेलवे स्टेशन स्थित गांधी चौक पहुंचे और बापू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। आदरणीय अध्यक्ष जी ने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया।

भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी।
वहीं उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और पद्म विभूषण स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें जय विज्ञान को जोड़ा।                                                                                                                    इस अवसर पर सभासद  उमराव,राकेश ,मनीष,अंजनी, प्रमोद भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता,पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष पाण्डेय,वरिष्ठ नेता तारकेश्वर वर्मा,गणेश वर्मा,जितेंद्र यादव, विधानसभा संयोजक आईटी सेल संजीत यादव,पप्पू राय,संतोष राय सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: यथा स्थिति पेंशनर/पारिवारिक की मृत्यु हो जाने पर इसकी सूचना संबंधित कोषागार को तत्काल की जाए प्रदान- वरिष्ठ कोषाधिकारी गाजीपुर
Next: हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता अभियान का किया गया शुभारंभ

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.