Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संदर्भ में स्थानान्तरण व तैनाती पर लगी रोक

ब्यूरो 03-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियां (गाजीपुर)। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01.01.2024 के आधार पर होने वाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संदर्भ स्थानान्तरण/तैनाती पर रोक सम्बन्धी दिशा-निर्देश उपलब्ध कराये गये है। निर्वाचन नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 17.10.2023 को प्रस्तावित था। भारत निर्वाचन आयोग के आदेश 25 सितम्बर, 2023 के माध्यम से अब संशोधित समय-सारिणी उपलब्ध करायी है, जिसके अनुसार एकीकृत निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य प्रकाशन 27.10.2023 को होगा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 का कार्य दिनांक 27.10.2023 से प्रारम्भ होकर अन्तिम प्रकाशन दिनांक 05.01.2024 तक चलेगा।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अपने उक्त संदर्भित पत्र 13.09.2023 के माध्यम से निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अधिकारी यथा- जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आयोग की अनुमति के बिना पुनरीक्षण अवधि आलेख्य प्रकाशन 27.10.2023 से अंतिम प्रकाशन 05.01.2024 तक स्थानान्तरित करने पर रोक लगा दी गयी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगा ई0वी0एम0 एवं वी0वी0पैट की एफ0एल0सी0
Next: विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.