Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

असलहा के बल पर बदमाशों ने देशी शराब की दुकान पर की लूट

ब्यूरो 04-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरूइन मोड़ के पीछे स्थित एक देशी शराब की दुकान से बुद्धवार की शाम करीब 7:30 बजे असलहा के बल पर बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये।

देशी शराब दुकान का सेल्समैन मनोज व सोनू ने बताया कि बुद्धवार की शाम करीब 7:30 बजे दो युवक ठेके पर लाल रंग के ग्लैमर बाइक से आये और शराब लिये और शराब लेने के बाद कुछ देर तक वही खड़े रहे। वहाँ मौजूद सभी ग्राहक शराब लेकर चले गये तो दोनों बदमाश काउण्टर पर आये और असलहा सटा दिये तथा दरवाजा खोलने के लिए कहे। डर के कारण दरवाजा खोले तो वे सब अन्दर घुस गये तथा पूरा 96 हजार कैश तथा एक एनरायड मोबाइल ले लिये। इसके बाद बगल में एक नमकीन दुकानदार का भी मोबाइल लेकर असलहा लहराते हुए नहर के रास्ते से नईबजार की तरफ फरार हो गये। इस सम्बन्ध में चौकी प्रभारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि लूट का मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है इसकी जाँच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए शासन, प्रशासन और समाज के लोगों का कदम से कदम मिलाकर चलना है अतिआवश्यक – सांसद बलियां
Next: पिकअप वाहन के टक्कर से महिला की हुई मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.