Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए शासन, प्रशासन और समाज के लोगों का कदम से कदम मिलाकर चलना है अतिआवश्यक – सांसद बलियां

ब्यूरो 04-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231004-WA0016

गाजीपुर । संकल्प सप्ताह कार्यक्रम/जन चौपाल  का शुभारम्भ सांसद बलिया वीरेन्द्र सिंह मस्त ने विकास खण्ड रेवतीपुर अर्न्तगत रामलीला मैदान ग्राम नवली में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान  उन्होने  मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के प्रेरणा से “खेलो इण्डिया” योजनान्तर्गत ग्राम उतरौली स्थित ग्रामीण स्टेडियम के मरम्मत/सुन्दरीकरण जिला योजनार्न्तग निर्मित पशु सेवा केंद्र नवली का शिलान्याश किया। मौके पर गर्भवती महिलाओ के गोद भराई एवं बच्चो को अन्न प्रासन कराया। तत्पश्चात उन्होने शासन की विभिन्न योजनाओ यथा आयुष्मान कार्ड, आवास ,कृषि किट का वितरण किया एंव ग्रामवासियों से उनकी समस्याओ को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये।

मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज का काम पंचायत संवाद से सम्बन्धित है पंचायत की अवधारणा अपने देश की हजारो साल पुरानी अवधारणा है।  प्रधानमंत्री जी ने कहा कि हमारी सरकार देश के गॉव, गरीब, किसान , झोपड़ी का इन्सान और नारियो के सम्मान के लिए समर्पित सरकार है। उन्होने कहा कि गॉव के विकास से ही देश का विकास सम्भव है। इस देश की ग्रामीण अर्थ व्यवस्था, कृषि अर्थ व्यवस्था ही आज दुनिया को प्रेरित कर रही है कि भारतीय दर्शन से ही जीवन जीया जा सकता है।

उन्होने जिलाधिकारी से मनरेगा से, गॉव से खेत जोड़ो योजना प्राथमिकता के तौर पर चलाने को कहा तथा गॉव के उस मौजा को कच्ची से पक्की सड़क तक जोड़ दिया जाये। जिससे किसानो के खेत पर जब आवा जाही बढेगी  तो किसानो द्वारा अपने खेत मे पैदावार की सम्भावनाए उत्पन्न होने लगती है और उनका उत्पादन  बढ जाता है। उन्होने कहा कि यह इलाका दलहन , तिलहन का क्षेत्र है, तिलहन के क्षेत्र मे तो अपना देश आत्मनिर्भर हो गया लेकिन दलहन की पैदावार बढाने की जरूरत है और इसके लिए किसानो को प्रोत्साहित करे,  क्योकि दलहन हम दूसरे देश से आयात करते है। उन्होने मोटे अनाज के पैदावार पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक ब्लाक मे मेरे द्वारा निःशुल्क मोटे अनाज की बीज उपलब्धता सुनिश्चित करायी गयी जिससे आज मोटे अनाज की अच्छी पैदावार हो रही है जिससे आने वाले दिनो में मोटे अनाज का निर्यात दूसरे देशो में होगा। उन्होने ग्रामवासियो को स्वच्छता के अभियान से जुड़ने की बात कहते हुए कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ समाज की रचना करता है, और स्वस्थ समाज ही सबल समाज की रचना करता है। स्वच्छता, स्वास्थ्य , सबलता यही देश को समृद्धि के मुकाम तक पहुचाता है। उन्होने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए आप लोगो को भी उसमे सम्मिलित होना अतिआवश्यक है क्योंकि शासन, प्रशासन और समाज मिलकर ही लोकतंत्र के रास्ते को मुकाम तक पहुचाता है। उन्होेने पशु पालन विभाग के अधिकारी को जनपद के दूध उत्पादन बढाने  हेतु प्रत्येक किसान को कम से कम दो गाय ,सरकार की योजनाओं से उपलब्ध कराया जाये । उन्होने कहा कि आज सरकार प्राकृतिक खेती को बढावा देने के लिए  किसानो को गोबर का भी पैसा दे रही है तथा गंगा किनारे 05 किमी के दायरे मे प्राकृतिक खेती की योजना बनायी है ।

उन्होने जिलाधिकारी से गंगा किनारे जगह-जगह पर एक खेल का मैदान एवं एक व्यायामशाला बनवाने को कहा जिससे एक नया समाज का निर्माण होगा क्योकि स्वस्थ एवम स्वच्छता से ही एक सबल राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र मे बनने वाले केन्द्र अध्यात्मिक एवं धार्मिक हो वहॉ धार्मिक व अध्यात्मिक चर्चा अवश्य होनी चाहिए। उन्होने गो-पालन , प्राकृतिक खेती , पशु पालन, जल संरक्षण हेतु ग्रामवासियो से अनुरोध किया  क्योकि  स्वस्थ समाज ही आत्म निर्भर भारत का निर्माण करेगा और 2047 मे विकसित भारत दिखेगा।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम नवली में सामुदायिक भवन के सुन्दरीकरण/बाउण्डरीवाल के लिए उन्होने सांसद निधि से 15 लाख की धोषणा की। जन सम्वाद कार्यक्रम मे सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागो की लाभपरक योजनाओ से ग्रामवासियो को अवगत कराया। कार्यक्रम के अन्त मे विभिन्न योजनाओ के पात्र लाभार्थियो को स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया।

इस दौरान  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, ब्लाक प्रमुख रेवतीपुर मुकेश राय, ब्लाक प्रमुख भांवरकोल, पूर्व विधायक जमानियां सुनीता, मुख्य विकास अधिकारी , उपजिलाधिकारी सेवराई, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री द्वारा निर्देशित “सबकी आकांक्षाएं सबका विकास” थीम पर आधारित संकल्प सप्ताह के अंतर्गत आयोजित किया गया सुपोषित परिवार आधारित पोषण मेला
Next: असलहा के बल पर बदमाशों ने देशी शराब की दुकान पर की लूट

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.